फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Speeding car crashes into wall; young man dies.

Faridabad News: दीवार से टकराई तेज रफ्तार कार, युवक की मौत

Tue, 18 Aug 2026 10:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Speeding car crashes into wall; young man dies.
युवती समेत तीन अन्य लोग घायल, सीसीटीवी फुटेज से जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। तिगांव थाना क्षेत्र में जुनहेड़ा मोड़ के पास सोमवार तड़के तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे दीवार से टकरा गई। हादसे में कार सवार 21 वर्षीय शुभम की मौत हो गई, जबकि युवती समेत तीन अन्य लोग घायल हो गए।
हादसे के बाद तीनों घायलों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच कर रही है। मृतक की पहचान फतेहपुर बिल्लौच निवासी शुभम के रूप में हुई है। वह बीए फाइनल ईयर का छात्र था और तीन भाइयों में सबसे छोटा था। शुभम के पिता अशोक ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे उसके पास एक दोस्त का फोन आया था। दोस्त ने उसे बाहर बुलाया। शुभम ने परिवार को बताया था कि उसके दोस्त के परिवार में किसी की तबीयत खराब है और उसे अस्पताल लेकर जाना है। इसके बाद वह दोस्त की कार में घर से चला गया।
विज्ञापन




परिजनों के मुताबिक रातभर शुभम घर नहीं लौटा। सुबह करीब तीन बजे फोन करने पर शुभम ने बताया कि वह अस्पताल में है और जल्द घर आएगा। करीब ढाई घंटे बाद सुबह 5:30 बजे एक अनजान नंबर से फोन आया और बताया गया कि शुभम का एक्सीडेंट हो गया है तथा उसे सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजन अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार कार में शुभम के अलावा सेक्टर-82 निवासी 18 वर्षीय निखिल, फतेहपुर बिल्लौच निवासी 19 वर्षीय युवक और दिल्ली निवासी तिशिका नाम की युवती सवार थी। तीनों के घायल होने की जानकारी सामने आई है। उनकी एमएलआर बीके अस्पताल से कटी हुई है लेकिन वह इस समय किस अस्पताल में भर्ती हैं, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 4:30 बजे हादसे की सूचना मिली थी। शव का पोस्टमार्टम कराया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed