{"_id":"69f4bbb88abeede2820fab6c","slug":"speeding-scorpio-collided-with-bike-in-ballabhgarh-and-one-death-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad: शादी से लौटते वक्त स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा और पड़ोसी की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad: शादी से लौटते वक्त स्कॉर्पियो ने बाइक को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा और पड़ोसी की हालत गंभीर
संवाद न्यूज एजेंसी, बल्लभगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Fri, 01 May 2026 08:12 PM IST
विज्ञापन
सार
Road Accident: एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। हादसा रात करीब 12 बजे हुआ। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
बल्लभगढ़ में हादसा
- फोटो : X/@gupta_rekha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राजीव कॉलोनी के पास स्कॉर्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसका 11 साल का बच्चा और पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। थाना सेक्टर-58 पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मादलपुर का रहने वाला विजय शंकर (45) पड़ोसी युवक की शादी में राजीव कॉलोनी गया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
रात के करीब 12 बजे वह बाइक से वापस घर लौट रहा था। उसके साथ उसका 11 साल का लड़का मोहित और मुकेश नामक पड़ोसी भी था। राजीव कॉलोनी से कुछ आगे चलने पर ही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से विजय शंकर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक के बेटे व पड़ोसी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जिनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। मृतक मूलरूप से यूपी के मिर्जापुर का रहने वाला था और पिछले काफी समय से फरीदाबाद में परिवार के साथ रह रहा था। परिजनों ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में काम करता था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।