फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   speeding truck ran over herd of about ten cows sitting by roadside In Faridabad

फरीदाबाद में रात में बवाल: बेकाबू ट्रक ने 10 गायों को रौंदा, छह की मौत; गुस्साई भीड़ ने वाहन फूंका

Thu, 06 Aug 2026 10:42 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Thu, 06 Aug 2026 10:42 AM IST
सार

फरीदाबाद में आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क किनारे बैठी करीब 10 गायों के झुंड को कुचल दिया। भीषण हादसे में छह गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गाय गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन
speeding truck ran over herd of about ten cows sitting by roadside In Faridabad
फरीदाबाद में सड़क हादसे के बाद बवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के सेक्टर-18 ओल्ड रोड पर बृहस्पतिवार सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। तेज रफ्तार से आ रहे एक ट्रक ने सड़क किनारे बैठी करीब 10 गायों के झुंड को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि छह गायों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार गाय गंभीर रूप से घायल हो गईं। सड़क पर घायल गायों की तड़प और मृत पशुओं को देखकर स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने दुर्घटना करने वाले ट्रक में आग लगा दी।

विज्ञापन




सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। वहीं लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया, जिसे पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसे के समय गायें सड़क के एक किनारे बैठी हुई थीं। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रहा ट्रक सीधे उनके ऊपर चढ़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि छह गायों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन


हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और देखते ही देखते बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, राहगीर और गौ सेवक मौके पर एकत्र हो गए। गौ रक्षा दल के सदस्य गोपाल शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही उनकी टीम मौके पर पहुंची। वहां का दृश्य बेहद दर्दनाक था। मृत गायों के शव सड़क पर पड़े थे और घायल गायें तड़प रही थीं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल गायों को उपचार के लिए नजदीकी गौशालाओं में भेजा गया, जबकि मृत गायों के शव पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोपाल शर्मा ने आरोप लगाया कि ट्रक चालक तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था और उन्हें आशंका है कि चालक नशे की हालत में भी हो सकता है। उनका कहना है कि यदि चालक सतर्क रहता तो इतनी बड़ी दुर्घटना टाली जा सकती थी। उन्होंने दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि पशुओं की जान के साथ इस तरह की लापरवाही किसी भी सूरत में स्वीकार नहीं की जा सकती। हादसे के बाद लोगों का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उन्होंने ट्रक में आग लगा दी। देखते ही देखते ट्रक धू-धू कर जलने लगा।

सूचना मिलने पर ओल्ड थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को शांत कराया, जबकि दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग लगने से ट्रक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। ओल्ड थाना प्रभारी विष्णु ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अंधेरा होने के कारण ट्रक चालक को सड़क किनारे बैठी गायें दिखाई नहीं दीं, जिससे यह हादसा हुआ। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है।


चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। यदि जांच में तेज रफ्तार, लापरवाही, नशे की हालत में वाहन चलाने या अन्य किसी प्रकार की गलती सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ट्रक में आग लगाने वाले लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed