{"_id":"69f34bd0c27609038a003acd","slug":"sports-facilities-are-dying-amidst-filth-faridabad-news-c-24-1-pal1005-123775-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गंदगी के बीच दम तोड़ रहीं खेल सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गंदगी के बीच दम तोड़ रहीं खेल सुविधाएं
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल।
जिले के खेड़ला गांव स्थित राजीव गांधी खेल परिसर इन दिनों बदहाली की कगार पर है। खिलाड़ियों के अभ्यास के लिए बनाए गए इस परिसर में इन दिनों आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा हुआ है। इससे पूरे परिसर में गंदगी का अंबार है। हालत यह है कि जहां कभी खिलाड़ी पसीना बहाते नजर आते थे, वहां अब आवारा पशुओं ने अपना डेरा जमा लिया है।
परिसर में घास और झाड़ियां भी उग आईं हैं, जो काफी समय से साफ नहीं कराई गई हैं, इस कारण खिलाड़ी परिसर में ठीक से अभ्यास तक नहीं कर पाते। इस लापरवाही के चलते मैदान की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है और खिलाड़ियों के लिए अभ्यास करना मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों की ओर से पाले गए सूअर खुलेआम खेल परिसर में घूमते नजर आते हैं, जो न केवल गंदगी फैला रहे हैं बल्कि परिसर की सुंदरता को भी पूरी तरह बिगाड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार प्रशासन को इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। जिम्मेदार विभाग इस ओर गंभीर नहीं है। खेल परिसर में साफ-सफाई के अभाव में क्षेत्र के युवा भी निराश हैं और उनका खेलों के प्रति उत्साह कम होता जा रहा है।
ग्रामीणों को कई बार अपने पालतू पशु परिसर में न लाने की चेतावनी दी जा चुकी है। अब भी पशु अंदर पाए गए तो संबंधित पशुपालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, परिसर में उगी घास और झाड़ियों को जल्द ही साफ करा दिया जाएगा।
-खुशवंत सिंह, जिला खेल अधिकारी, पलवल
