सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sports Nursery: 300 Players Showcase Their Prowess at Trials

खेल नर्सरी : ट्रायल में 300 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
Sports Nursery: 300 Players Showcase Their Prowess at Trials
विज्ञापन
विभिन्न स्थानों पर नौ खेलों के ट्रायल आयोजित किए गए
Trending Videos



संवाद न्यूज एजेंसी



फरीदाबाद। खेल विभाग द्वारा सत्र 2026-27 के लिए खेल नर्सरी चयन प्रक्रिया के तहत सोमवार को जिला स्तर पर विभिन्न खेलों के ट्रायल आयोजित किए गए। इस दौरान मैदान पर भारी उत्साह देखने को मिला, जहां तलवारबाजी, एथलेटिक्स, फुटबॉल और जिम्नास्टिक जैसे खेलों में करीब 300 उभरते खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इनमें तलवारबाजी और एथलेटिक्स में करीब 40-40 खिलाड़ियों ने अपने चयन के लिए दम दिखाया। वहीं, फुटबॉल में करीब 30, जिम्नास्टिक्स में करीब 35, टेबल टेनिस में करीब 25, वॉलीबाल और ताइक्वांडो में लगभग 20-20 खिलाड़ी शामिल रहे। चयन समिति के समक्ष युवाओं ने जोश और अनुशासन के साथ कड़ी प्रतिस्पर्धा पेश की, ताकि वे सरकारी खेल नर्सरी का हिस्सा बनकर अपने खेल कॅरिअर को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकें।

इनमें बालक और बालिका दोनों वर्गों के खिलाड़ी शामिल रहे। हालांकि, इन खिलाड़ियों में से किसका चयन किया गया है और किसका नहीं, इस पर विभाग कि ओर से अब तक कोई जानकारी नहीं साझा की गई है। इनमें सेक्टर-12 स्थित खेल परिसर में जूडो, हॉकी, जिम्नास्टिक्स, कबड्डी, एथलेटिक्स, वॉलीबाल और ताइक्वांडो के ट्रायलों का आयोजन किया गया। वहीं, सेक्टर 31 के इंडोर स्टेडियम में तलवारबाजी और टेबल टेनिस जबकि एनआईटी स्थित राजा नाहर सिंह स्टेडियम में फुटबॉल ट्रायल का आयोजन किया गया।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed