सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   State-of-the-art public toilets to build 35 spaces

Faridabad News: 35 जगह बनेंगे अत्याधुनिक सार्वजनिक शौचालय

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
State-of-the-art public toilets to build 35 spaces
विज्ञापन
2024 सर्वे में शौचालयों की कमी से गिरे थे अंक, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को प्राथमिकता, बीके चौक से निर्माण कार्य शुरू
Trending Videos


10 करोड़ की योजना शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण में कमजोर प्रदर्शन के बाद नगर निगम फरीदाबाद ने शहर में सार्वजनिक शौचालयों का नेटवर्क बढ़ाने की बड़ी योजना शुरू की है। निगम ने 35 स्थानों पर अत्याधुनिक सार्वजनिक शौचालय बनाने का निर्णय लिया है जिन पर करीब 10 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। योजना के तहत बाजारों, प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों को प्राथमिकता दी जा रही है। बीके चौक पर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है जबकि अन्य स्थानों पर जमीन चिह्नित करने की प्रक्रिया जारी है। अधिकारियों का कहना है कि इस बार स्वच्छता रैंकिंग में सुधार के लिए सार्वजनिक सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है क्योंकि पिछले सर्वेक्षण में सबसे कम अंक इसी श्रेणी में मिले थे।


नगर निगम अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2024 में जारी स्वच्छता सर्वेक्षण के परिणाम में फरीदाबाद को सार्वजनिक शौचालयों की उपलब्धता और रखरखाव के मामले में अपेक्षा से कम अंक मिले थे। सर्वे टीम ने कई बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर शौचालयों की कमी को बड़ी खामी माना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी के बाद निगम ने शहर स्तर पर नई योजना तैयार की जिसमें तय किया गया कि ऐसे स्थानों पर शौचालय बनाए जाएं जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग आते हैं लेकिन मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं।


पुराने बाजारों में सबसे ज्यादा दिक्कत

शहर के पुराने बाजारों, बस स्टैंड के आसपास, भीड़भाड़ वाले चौराहों और प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में सार्वजनिक शौचालय नहीं होने से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। खासकर महिलाओं, बुजुर्गों और बाहर से आने वाले लोगों के लिए यह बड़ी समस्या बनी हुई है। कई जगह लोगों को निजी दुकानों या पेट्रोल पंपों पर निर्भर रहना पड़ता है। निगम के अनुसार नई योजना में सेक्टर मार्केट, पुरानी मंडियां, मुख्य सड़कें और प्रमुख चौक शामिल किए गए हैं ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को सुविधा मिल सके।


स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनेंगे शौचालय

यह पूरी योजना स्वच्छ भारत मिशन के तहत लागू की जा रही है। 35 सार्वजनिक शौचालयों के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और गुड़गांव की संजय कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका अलॉट किया गया है। अधिकारियों के अनुसार सभी शौचालय अत्याधुनिक डिजाइन के होंगे जिनमें साफ-सफाई, पानी, बिजली और नियमित देखरेख की व्यवस्था रहेगी। इसके साथ ही प्रत्येक शौचालय पर कर्मचारियों की नियुक्ति भी की जाएगी ताकि रखरखाव में लापरवाही न हो और सर्वेक्षण के दौरान अंक प्रभावित न हों।


बीके चौक से शुरू हुआ निर्माण, अन्य स्थान चिह्नित

नगर निगम ने बीके चौक पर पहले शौचालय का निर्माण शुरू कर दिया है। इसके अलावा शहर के विभिन्न बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जगह चिन्हित की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जिन जगहों पर जमीन उपलब्ध होगी वहां प्राथमिकता के आधार पर काम शुरू किया जाएगा। लक्ष्य है कि स्वच्छता सर्वेक्षण के अगले चक्र से पहले अधिकतर शौचालय तैयार हो जाएं।



रैंकिंग के साथ नागरिकों को भी मिलेगा सीधा लाभ

शहर में बड़ी संख्या में लोग बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर आते हैं लेकिन सुविधाएं न होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है। नई योजना लागू होने के बाद बाजारों में आने वाले लोगों को राहत मिलेगी वहीं महिलाओं के लिए सुरक्षित सुविधा उपलब्ध होगी। इसके बाद खुले में शौच और गंदगी की समस्या कम होगी व स्वच्छता रैंकिंग में सुधार की संभावना भी बढ़ेगी।
-
35 सार्वजनिक शौचालय बनाने का ठेका दिया जा चुका है। सभी शौचालय आधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे और उनके रखरखाव के लिए कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। बाजारों सहित अन्य स्थानों पर जगह चिन्हित की जा रही है। शौचालय बनने से लोगों को सुविधा मिलेगी और स्वच्छता सर्वेक्षण में भी शहर की रैंकिंग बेहतर होगी। - विवेक गिल, चीफ इंजीनियर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed