{"_id":"69f24d6295d1c148ce0ea058","slug":"strict-action-against-negligence-in-census-duty-fir-will-be-lodged-against-absent-personnel-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-68762-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर सख्ती, गैरहाजिर कर्मियों पर होगी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: जनगणना ड्यूटी में लापरवाही पर सख्ती, गैरहाजिर कर्मियों पर होगी एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर में प्रस्तावित जनगणना कार्य को लेकर नगर निगम प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। निगम आयुक्त-कम-मुख्य जनगणना अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा ने स्पष्ट किया है कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज कराई जाएगी।
नगर निगम आयुक्त ने बताया कि 1 से 30 मई तक जिले में मकानों के सूचीकरण और मकान जनगणना का कार्य किया जाएगा। इस दौरान सभी प्रगणकों को तय समय सीमा के भीतर पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि देश के विकास की आधारशिला है, इसलिए इसमें किसी भी स्तर पर ढिलाई स्वीकार नहीं होगी।
बहानेबाजी करने वालों को चेतावनी
प्रशासन के संज्ञान में आया है कि कुछ कर्मचारी जनगणना ड्यूटी से बचने के लिए बहाने बना रहे हैं और कार्यालयों के चक्कर लगा रहे हैं। इस पर आयुक्त ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ऐसे कर्मचारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। उन्होंने दोहराया कि “हमारी जनगणना, हमारा विकास” के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी को सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
नागरिकों से सहयोग की अपील
प्रशासन ने आम नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जब गणनाकर्ता घर-घर पहुंचे, तो उन्हें सही और पूरी जानकारी दी जाए। इससे न केवल आंकड़ों की सटीकता सुनिश्चित होगी, बल्कि सरकारी योजनाओं की बेहतर योजना और क्रियान्वयन में भी मदद मिलेगी।
Trending Videos