{"_id":"697e51985073b77f9e052317","slug":"students-presented-their-models-in-the-state-level-science-exhibition-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-61676-2026-02-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए अपने मॉडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए अपने मॉडल
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरुग्राम में किया गया आयोजन, फरीदाबाद के सात विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गुरुग्राम में शनिवार को राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रदर्शनी में फरीदाबाद जिले से जिला स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित सात विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और अपने-अपने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों के मॉडलों ने दर्शकों और विशेषज्ञों का ध्यान आकर्षित किया।
जानकारी के अनुसार यह राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी कुल सात प्रमुख थीम पर आधारित थी। इनमें स्थायी कृषि, ग्रीन एनर्जी, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, उभरती प्रौद्योगिकी, मनोरंजक गणितीय मॉडल, स्वास्थ्य और स्वच्छता तथा जल संरक्षण और प्रबंधन शामिल रहे। प्रत्येक थीम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने समाज और पर्यावरण से जुड़ी समस्याओं के समाधान पर आधारित मॉडल तैयार किए।
आयोजकों ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रत्येक जिले से सात सर्वश्रेष्ठ मॉडलों को ही शामिल किया गया था। विद्यार्थियों ने अपने मॉडलों के माध्यम से स्वच्छता, ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और तकनीकी नवाचार जैसे विषयों पर प्रभावी प्रस्तुति दी।
इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना, तार्किक सोच को बढ़ावा देना और नवाचार के प्रति रुचि पैदा करना है। कार्यक्रम के दौरान विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों से सवाल-जवाब भी किए और उनके मॉडलों की सराहना की।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ श्रीकृष्ण शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का परिणाम जल्द ही घोषित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और भविष्य के वैज्ञानिकों को प्रेरित करते हैं।
Trending Videos