सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students saw the vibrant form of democracy in the assembly.

Faridabad News: विद्यार्थियों ने विधानसभा में देखा लोकतंत्र का जीवंत स्वरूप

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
Students saw the vibrant form of democracy in the assembly.
विज्ञापन
कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल विद्यार्थियों को लेकर पहुंचे चंडीगढ़, बजट सत्र की कार्यवाही को करीब से देखा
Trending Videos

फरीदाबाद। हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल के नेतृत्व में सोमवार को फरीदाबाद के विद्यार्थियों को लोकतंत्र की कार्यप्रणाली से परिचित कराने का एक प्रेरणादायक अवसर प्राप्त हुआ। मंत्री विपुल गोयल विद्यार्थियों और अध्यापकों के एक प्रतिनिधिमंडल को लेकर चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उन्होंने हरियाणा विधानसभा में चल रहे बजट सत्र की कार्यवाही को करीब से देखा। इस दौरान सभी ने लोकतांत्रिक व्यवस्था की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझा।
इस अवसर पर राष्ट्रीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अजरौंदा के विद्यार्थी एवं अध्यापक तथा राष्ट्रीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ओल्ड फरीदाबाद की छात्राएं और अध्यापक भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने विधानसभा के पावन सदन में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर हो रही चर्चा, सरकार की नीतियों और निर्णय प्रक्रिया को ध्यानपूर्वक देखा और समझा। सदन की कार्यवाही को प्रत्यक्ष रूप से देखना विद्यार्थियों के लिए एक अनूठा और शिक्षाप्रद अनुभव रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा कि युवा पीढ़ी को लोकतंत्र की जड़ों से जोड़ना समय की आवश्यकता है। जब विद्यार्थी स्वयं विधानसभा की कार्यवाही को देखते हैं और समझते हैं कि किस प्रकार जनप्रतिनिधि जनता के मुद्दों को सदन में उठाते हैं और नीतियों पर चर्चा होती है, तो उनमें लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सम्मान और जागरूकता स्वाभाविक रूप से विकसित होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी इस अनुभव से प्रेरणा लेकर अपने जीवन में आगे बढ़ेंगे और समाज व राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान देंगे। विद्यार्थियों और अध्यापकों ने भी इस अवसर के लिए कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का आभार व्यक्त किया और कहा कि विधानसभा की कार्यवाही को करीब से देखने का यह अनुभव उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायक और ज्ञानवर्धक रहा। यह अवसर उन्हें लोकतंत्र की कार्यप्रणाली को समझने और अपने अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक बनने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रेरणा प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed