सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Students took oath to conserve water.

Faridabad News: विद्यार्थियों ने ली जल संरक्षण की शपथ

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 05:47 PM IST
विज्ञापन
Students took oath to conserve water.
विज्ञापन
पलवल (संवाद)। श्री विश्वकर्मा कौशल विश्वविद्यालय (एसवीएसयू) में जल संरक्षण पखवाड़ा के समापन पर बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों ने जल बचाने की शपथ ली। इस दौरान विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन कर छात्रों ने जल संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के तहत स्टोरी टेलिंग, नुक्कड़ नाटक, वाटर फिल्टर मॉडल और वर्षा जल संचयन मॉडल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। नुक्कड़ नाटक में कक्षा 10वीं ए की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। स्टोरी टेलिंग प्रतियोगिता में कक्षा 6 की सुहानी प्रथम, प्राची द्वितीय और गुंजन तृतीय स्थान पर रहीं। वाटर फिल्टर मॉडल में कबीर और यश की टीम विजेता बनी, जबकि वर्षा जल संचयन मॉडल में कक्षा 11वीं ए के राज और दिनेश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य सतेन्द्र सौरोत आदि मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed