सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Supply of over 110,000 cylinders in one week.

Faridabad News: एक सप्ताह में एक लाख दस हजार से ज्यादा सिलिंडर की सप्लाई

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Supply of over 110,000 cylinders in one week.
विज्ञापन
रोजाना औसतन 18 से 20 हजार सिलिंडर की डिलीवरी की जा रही
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। घरेलू गैस सप्लाई को लेकर जिले में बीते एक सप्ताह के दौरान राहत और सख्ती दोनों तस्वीरें सामने आई हैं। खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले सात दिनों में करीब एक लाख दस हजार से ज्यादा गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं को वितरित किए जा चुके हैं।
रोजाना औसतन 18 से 20 हजार सिलिंडर की डिलीवरी की जा रही है, जिससे पहले के मुकाबले सप्लाई व्यवस्था में सुधार देखा जा रहा है। इसके बावजूद करीब 20 हजार सिलिंडर की पेंडेंसी अभी भी बनी हुई है, जिसे जल्द खत्म करने का दावा प्रशासन कर रहा है। अधिकारियों के अनुसार इस पेंडेंसी में बड़ी संख्या ऐसे उपभोक्ताओं की है, जिन्होंने एडवांस में बुकिंग कर रखी है। इसके अलावा कई ऐसे मामले भी सामने आए हैं, जहां घरों में पीएनजी लाइन होने के बावजूद सिलिंडर बुक किए गए। अब प्रदेश सरकार ने इस पर सख्ती दिखाते हुए पीएनजी उपभोक्ताओं की नई बुकिंग पर रोक लगाने का फैसला किया है, जिससे वास्तविक जरूरतमंदों को राहत मिल सके। जिले में फिलहाल 47 गैस एजेंसियां सप्लाई व्यवस्था को संभाल रही हैं और लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर घरेलू गैस की कालाबाजारी पर भी प्रशासन ने शिकंजा कस दिया है। अब तक कुल सात एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं। इनमें ओल्ड फरीदाबाद में दो मामले, जबकि भूपानी, सेक्टर-31, पल्ला, बीपीटीपी और सारन थाना क्षेत्रों में एक-एक एफआईआर दर्ज की गई है। इसके अलावा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की कार्रवाई में अब तक 26 गैस सिलेंडर जब्त किए जा चुके हैं। कालाबाजारी रोकने और सप्लाई व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने पांच अलग-अलग टीमें गठित की हैं, जो लगातार छापेमारी, जांच और वितरण प्रक्रिया की निगरानी कर रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में पेंडेंसी तेजी से घटेगी और उपभोक्ताओं को समय पर गैस उपलब्ध कराई जाएगी।
वर्जन
विभाग की सक्रिय रणनीति से सिलिंडर वितरण किया जा रहा है। कालाबाजारी पर सख्ती और सप्लाई पर लगातार नजर रखी जा रही है। आने वाले दिनों में व्यवस्था को पूरी तरह सामान्य कर दिया जाएगा। -कविता सिंह परिहार, जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed