{"_id":"69c97d016440079ac50a1001","slug":"temporary-tum-permanent-hum-demonstrated-the-complexities-of-kinship-from-drama-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66188-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: टेम्परेरी तुम-परमानेन्ट हम नाटक से रिश्तों की जटिलताओं को किया प्रदिर्शत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: टेम्परेरी तुम-परमानेन्ट हम नाटक से रिश्तों की जटिलताओं को किया प्रदिर्शत
विज्ञापन
नाटक का मंचन करते कलाकार। स्रोत: कार्यक्रम आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर में सातवें फरीदाबाद थियेटर फेस्टिवल का समापन रंगारंग प्रस्तुतियों और दर्शकों के उत्साह के बीच हुआ। समापन अवसर पर मंचित नाटक टेम्परेरी तुम-परमानेन्ट हम ने आधुनिक रिश्तों की जटिलताओं को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त गौरव अंतिल व केएल मेहता डॉ मीनू दुआ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की।
कहानी मैरिज ब्यूरो चलाने वाले चड्ढा और उसके सहायक गोलू से शुरू होती है, जहां नैना अपने शर्तों पर रिश्ते निभाने की सोच के साथ प्रवेश करती है। वह राघव से प्रेम करते हुए भी एक अमीर व्यक्ति से जुड़ी रहती है। सच्चे प्रेम में विश्वास रखने वाले राघव के सामने जब सच्चाई आती है, तो रिश्तों में टकराव पैदा होता है। नाटक हास्य, संगीत और सूक्ष्म व्यंग्य के माध्यम से यह प्रस्तुति आधुनिक रिश्तों की परिभाषा पर प्रश्न उठाती है - क्या प्रेम केवल एक कांट्रेक्ट है या फिर कमिटमेंट और अंत में हर शंका के पार, एक ही स्वर गूंजता है टेम्परेरी तुम परमानेन्ट हम। अंकुश शर्मा के निर्देशन में वंदना, यश, प्रिया, आयुषी, शिखा, निशांत, दर्शन, विहान, अभिषेक, लक्ष्य और तरुण ने प्रभावशाली अभिनय किया।
Trending Videos