सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The agitation will continue until the demands are met.

Faridabad News: मांगे पूरी होने तक जारी रहेगा आंदोलन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
The agitation will continue until the demands are met.
विज्ञापन
निगम और दमकल कर्मियों की हड़ताल से कई सेवाएं रहीं प्रभावित, 5 मई तक चलेगी हड़ताल
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम और दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल का असर दूसरे दिन शनिवार को भी शहर में दिखाई दिया। सफाई, सीवर व्यवस्था और रात में होने वाली सफाई सेवाएं प्रभावित रहीं । कर्मचारी संगठनों ने साफ कर दिया है कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा और हड़ताल अब 5 मई तक चलेगी।
नगर निगम मुख्यालय पर आयोजित आम सभा में सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने अपनी ताकत दिखाई। सभा का संचालन महेंद्र कुड़ियां ने किया, जबकि अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा और सीटू के महासचिव जय भगवान ने कर्मचारियों को संबोधित कर आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठेका खत्म कर नियमित करने पर जोर
सभा में वक्ताओं ने सरकार पर कर्मचारियों के मुद्दों को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया। सुभाष लांबा ने कहा कि ठेका और पार्ट टाइम कर्मचारियों को पक्का करने में कोई कानूनी अड़चन नहीं है। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय द्वारा 2014 की रेगुलराइजेशन नीतियों को वैध ठहराने के बाद अब राज्य सरकार के पास नीति लागू करने का रास्ता साफ है, लेकिन सरकार अब तक टालमटोल कर रही है। उन्होंने कर्मचारियों से एकजुट होकर निर्णायक आंदोलन तेज करने का आह्वान किया।

मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन और तेज करने की चेतावनी
कर्मचारी नेताओं ने दो टूक कहा कि जब तक मांगों का समाधान नहीं होता, हड़ताल जारी रहेगी। 5 मई तक हड़ताल बढ़ाने के फैसले के साथ ही संकेत दिए गए हैं कि जरूरत पड़ी तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। शहरवासियों को आने वाले दिनों में भी सफाई और अन्य सेवाओं में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed