फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The bank locked the house for non-repayment of the loan.

Faridabad News: लोन नहीं चुकाने पर बैंक ने मकान पर लगाया ताला

Sat, 01 Aug 2026 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
The bank locked the house for non-repayment of the loan.
परिवार ने लगाया कम कीमत में नीलामी का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। संजय एन्क्लेव पार्ट-2, सोहना रोड स्थित एक मकान को लेकर बैंक और परिवार के बीच विवाद सामने आया है। महिला का आरोप है कि ऋण की किस्तें समय पर जमा नहीं होने पर बैंक ने उनके मकान की नीलामी कर दी। शुक्रवार को बैंक अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में मकान पर कब्जा लेकर ताला लगा दिया, जिससे परिवार बेघर हो गया।

संजय एन्क्लेव पार्ट-2 निवासी प्रीति ने बताया कि उन्होंने बैंक से वर्ष 2019 में 15 लाख रुपये का होम लोन लिया था। उनका कहना है कि अब तक वह करीब 10 लाख रुपये जमा कर चुकी हैं। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ने से वह समय पर शेष किस्तें जमा नहीं कर सकीं। बाद में बैंक की ओर से दो वर्ष का समय दिया गया लेकिन इस दौरान ब्याज काफी बढ़ गया। प्रीति का आरोप है कि बाद में वह बकाया राशि लेकर बैंक पहुंचीं लेकिन बैंक अधिकारियों ने भुगतान लेने से इन्कार कर दिया। इस बीच मामला अदालत में पहुंच गया। उनका कहना है कि बैंक ने उनके मकान की नीलामी मात्र 19 लाख रुपये में कर दी, जबकि मकान की बाजार कीमत इससे कहीं अधिक है। उन्होंने नीलामी प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं।
विज्ञापन


महिला के अनुसार शुक्रवार को बैंक अधिकारी पुलिस के साथ उनके घर पहुंचे। इस दौरान परिवार और बैंक अधिकारियों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद बैंक अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में मकान पर ताला लगाकर कब्जा ले लिया। आरोप है कि मकान के भीतर परिवार का घरेलू सामान भी बंद है। प्रीति ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, नीलामी प्रक्रिया की समीक्षा करने और उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed