{"_id":"69ba6a40248d8d9d8704db6d","slug":"the-body-of-a-young-man-was-found-hanging-in-a-hotel-under-suspicious-circumstances-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव होटल में फंदे पर लटका मिला, 26 नवंबर से था घर से लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव होटल में फंदे पर लटका मिला, 26 नवंबर से था घर से लापता
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Wed, 18 Mar 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस के अनुसार मोहित (20) पुत्र धनीराम निवासी ग्राम इदूर थाना फर्रुखपुर जनपद बहराइच का शव बुधवार सुबह होटल पर बने बांस के झोपड़े में गमछे के सहारे लटका मिला।
मृतक का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव बक्सर स्थित नए बाईपास पर एक होटल में युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के अनुसार मोहित (20) पुत्र धनीराम निवासी ग्राम इदूर थाना फर्रुखपुर जनपद बहराइच का शव बुधवार सुबह होटल पर बने बांस के झोपड़े में गमछे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा मृतक के परिजनों को सूचना दी गई, जिस पर उसके भाई शिवशंकर ने बताया कि मोहित 26 नवम्बर से घर से लापता था, जिसकी गुमशुदगी की सूचना पहले ही पुलिस को दी गई थी। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए सभी पहलुओं की जांच में जुटी है।
Trending Videos