सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The lift of the district hospital has been closed for five days, causing problems for pregnant women and serious patients.

Faridabad News: पांच दिन से बंद पड़ी जिला अस्पताल की लिफ्ट, गर्भवतियों व गंभीर मरीजों को परेशानी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Feb 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
The lift of the district hospital has been closed for five days, causing problems for pregnant women and serious patients.
विज्ञापन
गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा के दौरान ऊपर ले जाना बेहद मुश्किल हो रहा है
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। जिला नागरिक अस्पताल में पिछले पांच दिनों से लिफ्ट खराब होने के कारण मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल का लेबर वार्ड प्रथम तल पर स्थित है, जबकि सर्जरी विभाग और आईसीयू द्वितीय तल पर हैं। ऐसे में गर्भवती महिलाओं, बुजुर्गों और गंभीर हालत में आए मरीजों को सीढ़ियों और रैंप के सहारे ऊपर ले जाना पड़ रहा है।


परिजनों का कहना है कि गर्भवती महिलाओं को प्रसव पीड़ा के दौरान ऊपर ले जाना बेहद मुश्किल हो रहा है। कई बार स्ट्रेचर को रैंप पर संभालना जोखिम भरा साबित होता है। वहीं सर्जरी या आईसीयू में भर्ती किए जाने वाले गंभीर मरीजों को भी तत्काल उपचार के लिए ऊपर पहुंचाने में देरी हो रही है। इससे मरीजों की हालत बिगड़ने का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसजीएम नगर निवासी सुनीता ने बताया कि उनकी बहन को प्रसव पीड़ा होने पर अस्पताल लाया गया था। लिफ्ट बंद होने के कारण उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। उन्होंने बताया कि दर्द से कराहती महिला को रैंप के रास्ते ऊपर ले जाना पड़ा।


पोषण पुनर्वास केंद्र में भर्ती एक बच्चे की मां ने बताया कि वह अपने बच्चे के साथ अस्पताल में अकेली हैं। दवाइयां लेने और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए उन्हें कई बार नीचे जाना पड़ता है। लिफ्ट बंद होने के कारण रैंप के रास्ते आना-जाना उनके लिए बेहद कठिन हो रहा है।

इस संबंध में वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास गोयल ने बताया कि लिफ्ट में तकनीकी खराबी है। संबंधित एजेंसी को सूचना दे दी गई है और मरम्मत कार्य जारी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही लिफ्ट को दुरुस्त कर चालू कर दिया जाएगा ताकि मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed