{"_id":"69f6495baff5e7cffe0b6cc7","slug":"the-main-accused-in-the-murder-of-a-young-man-who-had-come-to-meet-his-former-girlfriend-was-arrested-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-69021-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पूर्व प्रेमिका से मिलने आए युवक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पूर्व प्रेमिका से मिलने आए युवक की हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
अमन चार दिन के पुलिस रिमांड पर, दिल्ली निवासी मानस की चाकू गोदकर की गई थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। रोशन नगर में पूर्व प्रेमिका से मिलने आए युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अमन को एक मई को गिरफ्तार कर लिया है। सेक्टर-91 स्थित दुर्गा बिल्डर के पास से पकड़े गए आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है। इस मामले में पुलिस युवती की बहन सहित छह लोगों को पहले ही जेल भेज चुकी है।
दिल्ली के जैतपुर विस्तार निवासी 25 वर्षीय मानस राय की एक अप्रैल की रात चाकू मारकर हत्या कर दी गई थी। मानस उस रात रोशन नगर निवासी अपनी एक पूर्व महिला मित्र से मिलने उसके घर पहुंचा था। उक्त युवती वर्तमान में आरोपी अमन के संपर्क में थी। मानस के वहां आने की जानकारी मिलने पर शिवम कॉलोनी इस्माइलपुर निवासी 24 वर्षीय अमन अपने साथियों के साथ युवती के घर पहुंच गया। वहां विवाद के दौरान अमन ने मानस पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिए।
शोर सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तो आरोपी मौके से गायब हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल मानस को पास के निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने के कारण उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि घटना के बाद से ही पुलिस टीम मुख्य आरोपी की तलाश में थी। पुलिस ने एक मई को आरोपी अमन को सेक्टर-91 के पास से काबू किया। प्राथमिक पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और मामले के अन्य पहलुओं पर जांच करेगी। गौरतलब है कि पुलिस इस मामले में छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
Trending Videos