सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The number of diarrhea patients increased due to the intense heat.

Faridabad News: भीषण गर्मी के चलते बढ़े डायरिया के मरीज बढ़े

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
The number of diarrhea patients increased due to the intense heat.
विज्ञापन
छोटे बच्चों पर सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भीषण गर्मी के चलते शहर में डायरिया के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। लगातार बढ़ते तापमान ने लोगों का जनजीवन प्रभावित कर दिया है, वहीं छोटे बच्चों पर इसका सबसे ज्यादा असर देखने को मिल रहा है। अस्पतालों में रोजाना मरीजों की बढ़ती संख्या चिंता का विषय बन गई है।
बीके अस्पताल के आपातकालीन विभाग में प्रतिदिन 30 मरीज डायरिया और पेट से जुड़ी समस्याओं के इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जहां गर्मी की शुरूआत में मरीजों की संख्या केवल चार से पांच थी। इनमें बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है। चिकित्सकों के अनुसार तेज गर्मी में खान-पान में लापरवाही और दूषित पानी के सेवन से इस तरह की बीमारियां तेजी से फैल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहित अग्रवाल ने बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर में पानी की कमी होने का खतरा अधिक रहता है, जिससे डायरिया के मामले गंभीर हो सकते हैं। खासकर बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने के कारण वे जल्दी इसकी चपेट में आ जाते हैं। ऐसे में अभिभावकों को बच्चों के खान-पान और स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।


चिकित्सकों ने लोगों को उबला या साफ पानी पीने, ताजा और हल्का भोजन करने व बाहर के खाने से परहेज करने की सलाह दी है। इसके अलावा, शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी और तरल पदार्थ लेने की भी हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed