सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   There is no toilet facility at Old Faridabad Railway Station.

Faridabad News: ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर नहीं है शौचालय की सुविधा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
There is no toilet facility at Old Faridabad Railway Station.
विज्ञापन
महिला यात्रियों को करना पड़ता है परेशानी का सामना
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन पर शौचालय की सुविधाओं नहीं होने के कारण महिला यात्रियाें को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि रेलवे स्टेशन जैसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्थान पर शौचालय जैसी मूलभूत सुविधा का नहीं होना गंभीर समस्या है। रोजाना हजारों लोग यहां से यात्रा करते हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिलाएं और बच्चे शामिल होते हैं। ऐसे में शौचालय की अनुपलब्धता का सबसे ज्यादा असर महिला यात्रियों पर पड़ता है, जिन्हें कई बार मजबूरी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
यात्रियों ने बताया कि निर्माण कार्य शुरू तो किया गया है, लेकिन इसे समय पर पूरा कर उपयोग में नहीं लाया जा रहा, जिससे इसका वास्तविक लाभ लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है। महिला यात्रियों ने मांग की है कि इस सुविधा को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा कर चालू किया जाए, ताकि उन्हें राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed