फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Thieves breaking windowpanes and making off with items at BK Hospital.

Faridabad News: बीके अस्पताल में खिड़कियों के शीशे तोड़कर सामान ले जा रहे चोर

Sat, 01 Aug 2026 10:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
Thieves breaking windowpanes and making off with items at BK Hospital.
अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों और नर्सों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। शहर के बीके अस्पताल में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने अस्पताल प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पिछले करीब 10 दिनों में अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड सहित अन्य हिस्सों में कई बार चोरी की वारदातें सामने आई हैं।
चोर खिड़कियों के शीशे तोड़कर अस्पताल परिसर में प्रवेश कर रहे हैं और एसी के कॉपर पाइप, आउटडोर यूनिट व बाथरूम में लगी टोंटियां तक चोरी कर ले जा रहे हैं। आइसोलेशन वार्ड में तैनात डॉ. सुमित ने बताया कि पिछले 10 दिनों से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। उनका कहना है कि चोर रात के समय खिड़कियों के शीशे तोड़कर अंदर घुस जाते हैं और अस्पताल का सामान चुरा ले जाते हैं। उन्होंने कहा कि लगातार हो रही घटनाओं के कारण अस्पताल में कार्यरत महिला कर्मचारियों और नर्सों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी अस्पताल से एसी सहित अन्य सामान चोरी हो चुका है। डॉक्टरों का आरोप है कि आसपास की कॉलोनियों से आने वाले नशे के आदी और जुआ खेलने वाले कुछ लोग इन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि पुलिस की जांच के बाद ही हो सकेगी।
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि चोरी की घटनाओं को लेकर पुलिस में प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है। इसके अलावा उपायुक्त आयुष सिन्हा और पुलिस आयुक्त सतेंद्र कुमार गुप्ता को भी पूरे मामले से अवगत कराया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रशासन ने पुलिस से रात के समय नियमित गश्त बढ़ाने का अनुरोध किया है। साथ ही अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए गार्डों की ड्यूटी भी बढ़ाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed