{"_id":"6a8492ae9f99b20cd00f7c37","slug":"three-members-of-a-gang-arrested-for-uprooting-and-stealing-an-atm-using-a-stolen-fortuner-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-77731-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चोरी की फॉर्च्यूनर से एटीएम उखाड़कर ले जाने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चोरी की फॉर्च्यूनर से एटीएम उखाड़कर ले जाने वाले गिरोह के तीन बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी नंबर प्लेट लगी कार से पहुंचे, लैपटॉप से कोडिंग कर चुराई थी फॉर्च्यूनर
धौज की पहाड़ियों में मशीन काटकर 8.48 लाख रुपये निकाले
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिला पुलिस की वाहन चोरी निरोधक दस्ता (एवीटीएस) अपराध शाखा, सिकरोना की टीम ने सेक्टर-16 से फॉर्च्यूनर चोरी करने के बाद उसी गाड़ी से भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम उखाड़कर ले जाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। अपराध शाखा ने गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है।
आरोपियों की पहचान धौज गांव निवासी मोहम्मद मोइन खान (24), मोसिम उर्फ बिल्ला (27) और मकसूद उर्फ काला (45) के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फॉर्च्यूनर बरामद कर ली है। गिरोह के बाकी तीन आरोपियों की पहचान कर ली गई है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। सहायक पुलिस आयुक्त (अपराध) अमन यादव ने सेक्टर-30 में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 12 अगस्त की सुबह मोसिम, मकसूद और उनके दो अन्य साथी एक कार में सवार होकर सेक्टर-16 पहुंचे। जिस कार से वे आए थे, उस पर दिल्ली के सीलमपुर इलाके से चुराई गई गाड़ी की नंबर प्लेट लगी हुई थी। आरोपियों ने सेक्टर-16 निवासी अनूप गर्ग के घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर का शीशा तोड़ा और लैपटॉप से कोडिंग कर उसे स्टार्ट कर चुरा लिया। इस संबंध में थाना सेक्टर-17 में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
बिना सुरक्षाकर्मी वाले एटीएम को बनाया निशाना
कार चोरी की वारदात के बाद चारों आरोपियों ने अपने साथ मोहम्मद मोइन खान और एक अन्य साथी को शामिल कर लिया, जिससे गिरोह में कुल छह सदस्य हो गए। 13 अगस्त की रात ये सभी आरोपी फॉर्च्यूनर में सवार होकर वारदात के लिए निकले। छांयसा रोड स्थित एटीएम पर कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। आरोपियों ने एटीएम के सामने फॉर्च्यूनर खड़ी की और बेल्ट की मदद से एटीएम मशीन को गाड़ी से बांधकर उखाड़ लिया। आरोपी मशीन के साथ वहां लगे इन्वर्टर, बैटरी और सीसीटीवी कैमरे भी उखाड़कर कार की डिग्गी में लाद ले गए। बैंक प्रबंधक अनुराग यादव की शिकायत पर थाना छांयसा में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। एटीएम उखाड़ने के बाद आरोपी मशीन को धौज क्षेत्र के सुनसान अरावली पहाड़ी इलाके में ले गए। वहां आरोपियों ने गैस कटर की मदद से मशीन को काटा और उसमें मौजूद कैश निकाल लिया। बैंक प्रबंधन के अनुसार वारदात के समय एटीएम मशीन में 8.48 लाख रुपये का नकदी थी।
विज्ञापन
तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी
क्राइम ब्रांच एवीटीएस सिकरोना की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और गुप्त सूचना के आधार पर 17 अगस्त को कार्रवाई करते हुए मकसूद उर्फ काला और मोसिम उर्फ बिल्ला को गिरफ्तार किया। इनकी निशानदेही पर वारदात में शामिल मोहम्मद मोइन खान को भी दबोच लिया गया। मोहम्मद मोइन खान को दो दिन के लिए रिमांड पर लिया गया है बाकि अन्य दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है, जिन्हें कुछ दिन बाद जेल से ही प्रोेडक्शन वारंट लगाकर रिमांड पर लेगी। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर लूटी गई नकदी, एटीएम मशीन, चोरी की दूसरी कार व वारदात में इस्तेमाल अन्य उपकरण बरामद करेगी। वारदात में शामिल अन्य तीन आरोपियों में से एक फरीदाबाद, दूसरा मेवात और तीसरा राजस्थान का रहने वाला है, जिनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी रहा है, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।