सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three people, including two women, are missing.

Faridabad News: दो महिलाओं समेत तीन लोग लापता

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Three people, including two women, are missing.
विज्ञापन
परिजनों की शिकायतों पर अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के विभिन्न क्षेत्रों से दो महिलाओं और एक पुरुष के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने की जानकारी मिली है। परिजनों द्वारा अपने स्तर पर काफी तलाश करने के बाद भी जब इनका सुराग नहीं लगा, तो संबंधित थाना क्षेत्रों में प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
झाड़सैतली क्षेत्र से 28 अप्रैल को 34 वर्षीय एक महिला लापता हो गई। उनके पति ने सेक्टर-58 थाने में शिकायत दी कि उनकी पत्नी घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। पुलिस ने 28 अप्रैल को ही प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। दूसरी घटना में, सेक्टर-88 निवासी एक 24 वर्षीय युवती 24 अप्रैल को नौकरी के लिए घर से निकली थी, जो अब तक वापस नहीं पहुंची है। पिता की शिकायत पर बीपीटीपी थाना पुलिस ने 28 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की है। तीसरे मामले में, सेहतपुर निवासी 35 वर्षीय लक्ष्मी नारायण 26 अप्रैल की शाम घूमने के लिए निकले थे और संदिग्ध रूप से लापता हो गए। साढू समरजीत की शिकायत पर पल्ला थाना पुलिस ने 28 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस सभी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed