{"_id":"6a6e282482678fda2f03016f","slug":"tiles-will-be-laid-in-the-streets-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-76396-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: लक्कड़पुर में 46.80 लाख से होंगे विकास कार्य, गलियों में बिछेंगी टाइल्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: लक्कड़पुर में 46.80 लाख से होंगे विकास कार्य, गलियों में बिछेंगी टाइल्स
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलभराव और कीचड़ से मिलेगी राहत, लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वार्ड-23 के लक्कड़पुर क्षेत्र में लंबे समय से टूटी गलियों, जलभराव और कीचड़ से जूझ रहे लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। नगर निगम ने क्षेत्र की गलियों के सुदृढ़ीकरण के लिए 46.80 लाख रुपये की विकास परियोजना को मंजूरी दे दी है। योजना के तहत 80 एमएम मोटाई की एम-40 ग्रेड इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाई जाएंगी। इससे बरसात के दौरान होने वाली परेशानी कम होगी और स्थानीय लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी।
लक्कड़पुर की कई गलियां वर्षों से जर्जर हालत में हैं। बारिश के दौरान इनमें पानी भरने से लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। जगह-जगह गड्ढों और कीचड़ के कारण दोपहिया वाहन फिसलने की घटनाएं होती रहती हैं। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने से लंबे समय तक पानी जमा रहता है, जिससे मच्छरों का प्रकोप बढ़ने और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और नौकरीपेशा लोगों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ती है।
नगर निगम अधिकारियों के अनुसार परियोजना के तहत क्षेत्र की गलियों में 80 एमएम मोटी एम-40 ग्रेड इंटरलॉकिंग टाइलें बिछाई जाएंगी। मजबूत टाइलें लगने से सड़क की गुणवत्ता बेहतर होगी और लंबे समय तक मरम्मत की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इससे बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव की समस्या में भी काफी कमी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
परियोजना को पूरा करने के लिए नौ महीने की अवधि निर्धारित की गई है। निर्माण कार्य शुरू होने के बाद चरणबद्ध तरीके से सभी चिन्हित गलियों का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा ताकि स्थानीय लोगों को कम से कम असुविधा हो।
नगर निगम का मानना है कि यह कार्य पूरा होने के बाद लक्कड़पुर क्षेत्र में आवागमन पहले की तुलना में अधिक सुगम होगा। बरसात के दौरान जलभराव और कीचड़ की समस्या कम होने से हजारों स्थानीय निवासियों को राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं में सुधार होने से आसपास के इलाकों पर भी इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
निगम की तरफ से इस परियोजना को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जल्द एजेंसी फाइनल कर काम भी शुरू कर दिया जाएगा। - नितिन कादियान, कार्यकारी अभियंता, नगर निगम