फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Treatment was being provided at the clinic without a degree.

Faridabad News: बिना डिग्री क्लीनिक में किया जा रहा था इलाज

Tue, 18 Aug 2026 10:46 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Treatment was being provided at the clinic without a degree.
मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीमों ने मारा छापा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते को मंगलवार को सूचना मिली कि गांव चंदावली में राधिका सरोवर के सामने साक्षी क्लीनिक में बिना वैध मेडिकल डिग्री के मरीजों का इलाज किया जा रहा है। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता, स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने क्लीनिक पर छापेमारी की।


जांच के दौरान क्लीनिक में एक व्यक्ति डॉक्टर की कुर्सी पर बैठा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम बलराज उर्फ बनवारी लाल निवासी गांव खेड़ला, जिला पलवल बताया। क्लीनिक के बाहर लगे बोर्ड पर डाॅ. संदीप लिखा हुआ था लेकिन वह मौके पर मौजूद नहीं मिला। टीम को क्लीनिक से विजिटिंग कार्ड, रसीद बुक और ओपीडी रजिस्टर मिले, जिन पर बलराज का मोबाइल नंबर दर्ज था। इसके अलावा क्लीनिक में विभिन्न प्रकार की एलोपैथिक दवाइयां, मेडिकल उपकरण और तीन बेड भी मिले। टीम ने बलराज से मरीजों का इलाज करने के लिए जरूरी मेडिकल डिग्री और अन्य दस्तावेज मांगे लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोप है कि वह खुद को डॉक्टर बताकर मरीजों का इलाज कर रहा था और अपने नाम के आगे डॉक्टर लिखकर लोगों को भ्रमित कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से डॉ रामनिवास, एमओ बीके फरीदाबाद की शिकायत पर आरोपी बलराज उर्फ बनवारी लाल के खिलाफ थाना सदर बल्लभगढ़ में मामला दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed