सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested for firing at vehicle

Faridabad News: गाड़ी पर फायरिंग करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for firing at vehicle
विज्ञापन
विवाद के चलते आरोपियों ने किया था जानलेवा हमला
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पुरानी रंजिश के चलते चलती गाड़ी पर फायरिंग कर हत्या का प्रयास करने के मामले में अपराध शाखा एनआईटी की टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सेक्टर-23 निवासी हृदय और एनआईटी निवासी मोहित चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर चार दिन के रिमांड पर लिया है।

एनआईटी पांच निवासी हिमांशु ने पुलिस को बताया कि 16 अप्रैल की रात करीब एक बजे वह अपने साथी सागर, राहुल और साहिल के साथ कार से बीके चौक की तरफ जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर की दो कारों और एक एसयूवी ने उनका पीछा शुरू कर दिया। इसके बाद एक कार उनके बराबर में आई, जिसमें सवार देव अंशुमन, पीयूष, हृदय, मोहित और ईशांत ने उन पर पिस्तौल से जाने से मारने की नियत से फायर कर दिया। वारदात के बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए। इस संबंध में थाना एनआईटी में 26 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन



पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि शिकायतकर्ता के दोस्त जतिन की आरोपी पीयूष के साथ पुरानी रंजिश थी। आरोपियों को शक था कि गाड़ी में जतिन भी मौजूद है, इसी रंजिश में उन्होंने पीछा कर गोली चलाई। वारदात में इस्तेमाल कार मोहित की बताई जा रही है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed