{"_id":"69c978be73501bce45060fde","slug":"two-arrested-in-rs-87-lakh-fraud-in-the-name-of-stock-market-investment-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66192-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 87 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 87 लाख की ठगी में दो गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सेक्टर-21 के एक व्यक्ति से शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 87.60 लाख रुपये की बड़ी ठगी के मामले में साइबर थाना एनआईटी की टीम ने दो आरोपियों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरजीत (23) निवासी दिल्ली और आकाशदीप (25) निवासी पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को चार दिन के रिमांड पर लिया है, जबकि इस गिरोह का एक सदस्य मुकुल पहले ही जेल जा चुका है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि अक्तूबर 2025 में यूट्यूब पर शेयर मार्केट का विज्ञापन देखकर उन्होंने एक लिंक पर क्लिक किया था, जिसके बाद उन्हें एक वॉट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। ठगों ने खुद को बड़ी कंपनी का एजेंट बताकर दो हजार फीसदी का मुनाफे और आईपीओ अलॉटमेंट का लालच दिया। झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में कुल 87.60 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब कोई मुनाफा नहीं मिला और पैसे वापस नहीं आए, तब ठगी का अहसास हुआ।
पूछताछ में पता चला कि आरोपी हरजीत ने मुकुल से बैंक खाता लेकर आकाशदीप को दिया था, जिसमें ठगी की रकम मंगवाई गई थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने लोगों को सलाह दी है कि बिना डीमैट अकाउंट के शेयर बाजार में निवेश संभव नहीं है। किसी भी अनजान लिंक या ऊंचे मुनाफे के लालच में आकर अनजान खातों में पैसा ट्रांसफर न करें। ठगी होने पर तुरंत 1930 नंबर पर शिकायत दर्ज कराएं।
Trending Videos