फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two arrested with banned drugs; 600 Alprazolam tablets seized.

Faridabad News: प्रतिबंधित दवाई सहित दो गिरफ्तार, अल्प्राजोलम की 600 टैबलेट बरामद

Sat, 18 Jul 2026 10:32 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jul 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with banned drugs; 600 Alprazolam tablets seized.
क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने की कार्रवाई, दो दिन के रिमांड पर लिया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने प्रतिबंधित अल्प्राजोलम की 600 टैबलेट बरामद कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ सूरजकुंड थाने में एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, 17 जुलाई को गश्त के दौरान क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ग्रीनफील्ड कॉलोनी में प्रतिबंधित दवाई बेचने के लिए आने वाला है। सूचना के आधार पर टीम ने छापेमारी कर औरैया (उत्तर प्रदेश) निवासी व वर्तमान में जैतपुर (दिल्ली) में रहने वाले सौभित को काबू किया। उसकी तलाशी लेने पर प्रतिबंधित 600 अल्प्राजोलम टैबलेट बरामद हुईं।
विज्ञापन


पूछताछ में सौभित ने बताया कि वह ये गोलियां इटावा (उत्तर प्रदेश) से 1400 रुपये में लेकर आया था। उसने खुलासा किया कि यह खेप धीरज नगर निवासी जयवीर के कहने पर लाई गई थी और ग्रीनफील्ड कॉलोनी में उसी को सौंपी जानी थी। इसके बाद क्राइम ब्रांच की टीम ने एतमादपुर पुल के पास से जयवीर को भी गिरफ्तार कर लिया। जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले धीरज नगर में किराये पर रहते थे। पुलिस अब रिमांड के दौरान नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त के पूरे नेटवर्क, सप्लाई चेन और अन्य संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed