{"_id":"6a5bced38573ca8d0a0a68e4","slug":"a-special-campaign-will-be-launched-for-children-who-have-dropped-out-of-school-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-75220-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। जिले के सरकारी स्कूलों में बीच में पढ़ाई छोड़ चुके बच्चों को वापस स्कूल लाया जाएगा। इसको लेकर शनिवार को हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने डीसी के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की। इसके बाद जिला उपायुक्त आयुष सिन्हा ने अधिकारियों को इसके लिए एक विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए।
डीसी ने कहा कि पढ़ाई से कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए। इसके साथ ही निजी स्कूलों में एडमिशन को लेकर आने वाली अभिभावकों की शिकायतों के निपटारे के लिए एक पारदर्शी और जवाबदेह सिस्टम बनाने को भी कहा गया है। उन्होंने शिक्षा अधिकारियों को निर्देश दिए कि सरकारी स्कूलों में चल रहे निर्माण कार्य, मरम्मत और पीने के पानी की व्यवस्था को नियमित रूप से चेक किया जाए। इसके साथ ही जो प्रोजेक्ट अंतिम चरण में हैं, उन्हें जल्दी मंजूरी दिलाकर काम शुरू कराया जाए।