फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Miscreants flee with cash as soon as the car stops.

Faridabad News: कार रुकते ही नकद लेकर भाग बदमाश

Sun, 19 Jul 2026 12:35 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
Miscreants flee with cash as soon as the car stops.
सेक्टर-11 मार्केट के पास वारदात, दो अज्ञात बाइक सवारों पर आरोप
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। सेक्टर-11 थाना क्षेत्र में कार से नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी करने का मामला सामने आया है। सेक्टर-11 थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली के अलकनंदा स्थित नीलगिरी अपार्टमेंट निवासी अजिंदर पाल सिंह ने शिकायत में बताया कि वह 16 जुलाई की शाम करीब 7:30 बजे सेक्टर-58 ट्रांसपोर्ट नगर स्थित कार्यालय से कार से दिल्ली लौट रहे थे। रास्ते में दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनकी कार का पंचर होने का इशारा किया, लेकिन उन्होंने नजरअंदाज कर दिया।


शिकायतकर्ता के अनुसार बाटा चौक से यू-टर्न लेकर जैसे ही वह साजन वाटिका के पास पहुंचे, उनकी कार का संतुलन बिगड़ गया। उन्होंने वाहन सड़क किनारे रोककर टायर की जांच शुरू की। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति कार की पिछली सीट पर रखा बैग उठाकर भाग गया। बैग में करीब एक लाख रुपये, चेक बुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड तथा अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज रखे हुए थे। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस चौकी सेक्टर-11 पहुंचकर शिकायत दी और बाइक सवार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed