फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   MD defeated Chandila Academy by 122 runs.

Faridabad News: एमडी ने चंदीला अकादमी को 122 रन से हराया

Sun, 19 Jul 2026 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
MD defeated Chandila Academy by 122 runs.
प्रिंस ने खेली 105 रन की शतकीय पारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर के एमडी क्रिकेट मैदान पर शनिवार को एमडी क्रिकेट अकादमी ने चंदीला क्रिकेट को 122 रन से हराया। 40 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी एमडी अकादमी ने 27.4 ओवर में 275 रन का स्कोर खड़ा किया। प्रिंस कुमार ने 105, प्रियांशु ने 64 और प्रिंस गिल ने 40 रन की पारी खेली। वहीं चंदीला की ओर से सनी और विनायक ने दो-दो विकेट चटकाए।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंदीला अकादमी की टीम 26.5 ओवर में 153 रन पर ढेर हो गई। टीम की तरफ से अर्भा ने 39, विनायक ने 24 और सुरजीत ने 14 रन का योगदान दिया। वहीं एमडी की ओर से प्रणन ने तीन, अर्जुन और रिदित ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed