सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two government schools of Faridabad received awards for beautification

Faridabad News: फरीदाबाद के दो राजकीय विद्यालयों को सौन्दर्यीकरण के लिए मिला पुरस्कार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
Two government schools of Faridabad received awards for beautification
विज्ञापन
मुख्यमंत्री सौन्दर्यीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत 50-50 हजार रुपये मिलेंगे
Trending Videos

फरीदाबाद। मुख्यमंत्री सौन्दर्यीकरण प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत जिले के दो स्कूलों को पुरस्कार मिला है। इसके लिए फरीदाबाद खंड से एनआईटी-एक स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और बल्लभगढ़ ब्लॉक के राजकीय उच्च विद्यालय जवां का चयन किया गया है। इन दोनों विद्यालयों को शिक्षा विभाग की ओर से 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। यह राशि विद्यालयों में साफ-सफाई और सौन्दर्यीकरण कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दी जा रही है।

राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी एक के प्राचार्य राजेंद्र कुमार अग्रवाल ने बताया कि कुछ समय पहले शिक्षा विभाग की एक टीम ने विद्यालयों का निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान टीम ने कक्षाओं की साफ-सफाई, दीवारों की पुताई, स्कूल गेट की स्थिति, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की स्वच्छता और पढ़ाई के स्तर जैसे विभिन्न मापदंडों के आधार पर मूल्यांकन किया। इन सभी पहलुओं में बेहतर प्रदर्शन करने पर दोनों विद्यालयों का चयन हुआ है। प्राचार्य ने इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के पूरे स्टाफ को दिया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से ही यह संभव हो पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed