{"_id":"6ade50411f6b1d160804c424","slug":"two-roads-will-be-built-in-gandhi-colony-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83737-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गांधी कॉलोनी में बनेंगी दो सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गांधी कॉलोनी में बनेंगी दो सड़कें
विज्ञापन
90 दिन में सीमेंटेड करने का लक्ष्य, केंद्रीय मंत्री ने किया निर्माण कार्यों का शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने भगत सिंह चौक से एनएच-4 की दीवार के साथ कोड़ी कॉलोनी और गांधी कॉलोनी-आईटीआई रोड पर सड़क निर्माण कार्यों का शुभारंभ किया। इस दौरान बड़खल विधायक धनेश अदलखा भी मौजूद रहे।
कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र और हरियाणा सरकार की प्राथमिकता सड़क, बिजली, सीवर, पेयजल, मेट्रो और हाईवे कनेक्टिविटी को मजबूत करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2014 के बाद बुनियादी ढांचे के विकास को गति मिली है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद को दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट से बेहतर सड़क कनेक्टिविटी देने की दिशा में काम हो रहा है। आश्रम से सराय ख्वाजा तक यातायात सुगम बनाने, कालिंदी कुंज पर जाम दूर करने और गुरुग्राम-फरीदाबाद-नोएडा-जेवर एयरपोर्ट रेल कनेक्टिविटी मजबूत करने की योजनाओं पर भी प्रयास जारी हैं। रेलवे ओवरब्रिज-अंडरब्रिज, स्टेशनों के आधुनिकीकरण और 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइनों को भूमिगत करने का काम भी किया जा रहा है।
विधायक धनेश अदलखा ने बताया कि गांधी कॉलोनी में करीब 3.75 करोड़ रुपये से दो सड़कें बनाई जाएंगी। अगले 90 दिनों में सड़कों को सीमेंटेड करने का लक्ष्य है। सीवर और पेयजल सुविधाओं के लिए बजट का प्रावधान किया गया है। कोई गली इन सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगी। सीवर का काम पूरा होते ही सड़क निर्माण शुरू होगा। दीपावली तक बेहतर रोशनी के लिए नई स्ट्रीट लाइटें लगाने का लक्ष्य भी रखा गया है। उन्होंने निर्माण के दौरान मकानों और दीवारों को नुकसान से बचाने का भरोसा दिया।