सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two women took up the cause of making the smart city clean and beautiful.

Faridabad News: स्मार्ट सिटी को स्वच्छ व सुंदर बनाने का दो महिलाओं ने उठाया भीड़ा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2026 06:40 PM IST
विज्ञापन
Two women took up the cause of making the smart city clean and beautiful.
विज्ञापन
बबीता ने कूड़ा प्रबंधन तो पूर्णिमा पोधरौपण कर पर्यावरण संरक्षण के लिए कर रही जागरूक
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। घरों से निकलने वाला कूड़ा हमारी सुंदर पृथ्वी को गंदा करता है। इसमें भी प्लास्टिक मुख्य कारक है जो कई वर्षों तक अपघटित भी नहीं होता। इसी कूड़े का सही प्रबंधन कर, पृथ्वी को गंदा होने से बचाने के लिए सेक्टर-86 स्थित समर पाम सोसायटी की महासचिव बबीता सिंह और सैनिक कॉलोनी निवासी पूर्णिमा रस्तोगी ने प्रयास किया है।

बबीता सिंह ने बताया कि करीब दो साल पहले उन्होंने सोसायटी में घरों से निकलने वाले कूड़े के उचित प्रबंधन का प्रयास शुरू किया था। इसके तहत घरों के स्तर पर ही गीला, सूखा और प्लास्टिक का कूड़ा अलग कर लिया जाता है। उसके बाद प्लास्टिक वेस्ट को रिसाइकल किया जाता है। वहीं, गीले कूड़े से खास विधि द्वारा खाद तैयार की जाती है। इसके लिए सोसायटी में जगह निर्धारित की गई। यहां छेद किए प्लास्टिक के ड्रमों में गीले कूड़े को लकड़ी के बुरादे व सूक्ष्म जीवाणुओं के साथ मिलाया जाता है। 25 से 30 दिन में इसकी खाद तैयार हो जाती है। यह खाद कार्बन, नाइट्रोजन और आक्सीजन से भरपूर होती है। इसका प्रयोग सोसायटी में पेड़-पौधों के लिए किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटी की याद में शुरू किए पौधे लगाना
पूर्णिमा रस्तोगी की बेटी की बीमारी की वजह से 2013 में मृत्यु हो गई थी। उसकी याद में उन्होंने पर्यावरण का बचाने के लिए एक मुहिम को शुरू की। उन्होंने बताया कि करीब 8 साल पहले वह सैनिक कॉलोनी में रहने के लिए आई थी। उस दौरान कॉलोनी के अंदर काफी कम पेड़ हुआ करते थे। इसी वजह से सुबह व दोपहर के समय बुजुर्ग अपने पोता, पोती, नाती, नाता को लेने के लिए जाते थे तो उनको कोई छायादार जगह नहीं मिलती थी कि वह उस जगह पर खड़े होकर बच्चों का इंतजार कर सकें। उसी को देखते हुए उन्होंने पहले दिन 93 पौधों को कॉलोनी के अंदर लगाया। जोकि आज के समय में पेड़ बन चुके है। उसके बाद उन्होंने नगर निगम के साथ मिलकर लोगों को जागरूक किया। आज उनके हाथों से लगाए हुए हजारों पौधे पेड़ बनकर शहर के लोगों फल फूल, छाया और स्वच्छ हवा प्रदान कर रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed