सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Two accused arrested in connection with a fight over car removal

Faridabad News: कार हटाने को लेकर विवाद में हुए लड़ाई-झगड़े के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Two accused arrested in connection with a fight over car removal
विज्ञापन
ओल्ड थाना में दर्ज हुई थी एफआईआर
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। ओल्ड थाना इलाके में कार हटाने को लेकर विवाद में हुए लड़ाई-झगड़े के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों में दौलताबाद गांव के रहने वाले अश्विनी और रितिक शामिल हैं।
सेक्टर-19 पुलिस चौकी की टीम ने आरोपी को काबू किया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि गाड़ी हटाने को लेकर कहासुनी के बाद आरोपियों ने झगड़ा किया। झगड़े के दौरान अश्विनी ने युवराज के सिर पर डंडा मारा, जबकि रितिक ने हाथापाई की। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। ओल्ड थाना पुलिस को ये शिकायत सेक्टर-11 इलाके के रहने वाले युवराज ने दी थी। शिकायत में बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ चौधरी ढाबा पर खाना खाने के लिये गया था। उनकी गाड़ी के आगे एक अन्य गाड़ी खड़ी थी। उस गाड़ी से एक युवक उतरा और गाड़ी हटाने के लिए कहने लगा। इस पर युवराज ने बताया कि उनका दोस्त ऑर्डर देने गया है, उसके आते ही गाड़ी हटा देगे। इतना सुनते ही वह युवक आवेश में आ गया और गाली देने लगा। शोर सुनकर उसके तीन अन्य साथी भी डंडों के साथ गाड़ी से उतरकर आये और शिकायतकर्ता व उसके साथियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक युवक ने शिकायतकर्ता के सिर पर डंडा मार दिया, जिससे उसे गंभीर चोट आई। शिकायत पर ओल्ड थाना में एफआईआर दर्ज कर अब आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed