सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man arrested for shooting and killing wife

Faridabad News: गोली मारकर पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for shooting and killing wife
विज्ञापन
20 फरवरी को पल्ला थाना इलाके में हुई थी वारदात
Trending Videos

- आरोपी को 6 दिन के रिमांड पर लेकर टीम कर रही पूछताछ

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके के शिव एन्क्लेव पार्ट-1 में पत्नी की गोली मारकर हत्या के आरोप में आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सोमवार 2 मार्च को आरोपी दिलीप यादव को मेवला महाराजपुर रेलवे ब्रिज के पास से अपराध शाखा डीएलएफ की टीम ने काबू किया। आरोपी बिहार छपरा का मूल निवासी है और यहां शिव एन्क्लेव पार्ट-2 में रहता है। पूछताछ में सामने आया कि उसने संगीता के साथ वर्ष 2011 में प्रेम विवाह किया था। आरोपी ने शिव एन्क्लेव पार्ट-1 में एक 80 गज का प्लाॅट अपनी पत्नी के नाम पर लिया था। उसकी पत्नी ने परिजनों के साथ मिलकर मकान पर कब्जा कर लिया था और उसको बाहर निकाल दिया था। इसी की रंजिश रखते हुए दिलीप ने 20 फरवरी को पत्नी की हत्या कर दी।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को 6 दिन के रिमांड पर लेकर टीम पूछताछ कर रही है। पल्ला थाना इलाके में वारदात 20 फरवरी को हुई थी। मामले में शिव एन्क्लेव पार्ट-2 के रहने वाले विक्रम सिंह ने शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि 12 वर्ष पहले उनकी बेटी संगीता (32) ने दिलीप यादव के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद पति पत्नी का आपस में पारिवारिक विवाद हो गया। आरोपी शिकायतकर्ता की बेटी के साथ मारपीट करता था, जिसपर उन्होंने दिलीप यादव के खिलाफ साकेत कोर्ट, दिल्ली में तलाक व मारपीट का केस डाला हुआ था। संगीता अपने पति से अगल रह रही थी। इसी की रंजिश रखते हुए आरोपी ने 20 फरवरी को संगीता की गोली मार कर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed