सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The accused who murdered the groom the day after the wedding was found guilty

Faridabad News: शादी के अगले ही दिन दूल्हे की हत्या करने वाला आरोपी दोषी करार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
The accused who murdered the groom the day after the wedding was found guilty
विज्ञापन
फरीदाबाद। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप गर्ग की अदालत ने करीब तीन साल पुराने हत्याकांड में अपना फैसला सुनाते हुए आरोपी साकिब को दोषी करार दिया है। इस मामले में सजा का एलान छह मार्च को किया जाएगा।
Trending Videos

यह मामला बेहद दर्दनाक था क्योंकि मृतक मोहम्मद कैफ की वारदात से महज एक दिन पहले ही शादी हुई थी और खुशियों वाले घर में मातम पसर गया था। घटनाक्रम के अनुसार जून 2023 में गांव कुरैशीपुर निवासी मोहम्मद कैफ अपनी शादी का सामान खरीदने बाजार गया था, जहां गांव के ही साकिब के साथ उसकी मामूली कहासुनी हुई थी। हालांकि शादी के माहौल को देखते हुए तब समझौता करा दिया गया था लेकिन साकिब ने मन में रंजिश पाल ली। शादी के अगले दिन जब कैफ मस्जिद के बाहर खड़ा था तब आरोपियों ने उसे घेर लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि साकिब ने पास की दुकान से कैंची लाकर कैफ की छाती पर वार किए, जिसके बाद अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया, लेकिन उस वक्त मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में साकिब सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया था। लंबी सुनवाई के दौरान गवाहों के बयान और फॉरेंसिक रिपोर्ट ने अभियोजन पक्ष के दावे को मजबूती दी। हालांकि अदालत ने साक्ष्य के अभाव में साजिद नामक एक अन्य आरोपी को बरी कर दिया और दो अन्य को जांच के दौरान पहले ही बाहर कर दिया गया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed