सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Victory Villagers defeated Dalal Sports

Faridabad News: विक्ट्री विलेजर्स ने दलाल स्पोर्ट्स को हराया

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
Victory Villagers defeated Dalal Sports
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

फरीदाबाद। लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में बृहस्पतिवार को खेले गए 30 ओवर के रोमांचक मुकाबले में विक्ट्री विलेजर्स ने दलाल स्पोर्ट्स फरीदाबाद को पांच विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दलाल स्पोर्ट्स ने एक विकेट के नुकसान पर 297 रन बनाए। टीम की ओर से ईशान ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र 52 गेंदों पर 104 रन की शानदार शतकीय पारी खेली। विलेजर्स की ओर से कमल चंदीला ने एकमात्र विकेट हासिल किया। 298 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी विलेजर्स ने आक्रामक बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 24.3 ओवर में पांच विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। टीम के कप्तान कमल चंदीला ने 106 रन की शानदार शतकीय पारी खेलकर जीत में अहम भूमिका निभाई इसके अलावा मयंक चंदीला ने 80 रन बनाए। कमल चंदीला को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed