सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Water will be supplied to Ward-6 of NIT through tankers with a capacity of 5000 litres.

Faridabad News: एनआईटी के वार्ड-6 में 5000 लीटर क्षमता वाले टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Water will be supplied to Ward-6 of NIT through tankers with a capacity of 5000 litres.
विज्ञापन
9 महीने तक लागू रहेगी व्यवस्था, गर्मी में लोगों को मिलेगी राहत
Trending Videos

सभी टैंकरों में जीपीएस सिस्टम अनिवार्य, रियल टाइम लोकेशन की निगरानी की जा सकेगी

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। भीषण गर्मी के बीच पानी की किल्लत से जूझ रहे शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में पहली बार पेयजल आपूर्ति को तकनीक से जोड़ते हुए नगर निगम ने एनआईटी क्षेत्र के वार्ड-6 में जीपीएस लैस टैंकरों के जरिये पानी पहुंचाने की योजना शुरू की है। इस पहल का उद्देश्य उन इलाकों तक नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित करना है जहां पाइपलाइन की व्यवस्था अभी भी पर्याप्त नहीं है या गर्मियों में दबाव कम होने से सप्लाई प्रभावित रहती है।

नगर निगम की इस योजना के तहत 5000 लीटर क्षमता वाले टैंकरों से पानी की आपूर्ति की जाएगी और पूरी व्यवस्था 9 महीने तक लागू रहेगी ताकि गर्मी के चरम समय में लोगों को राहत मिल सके। खास बात यह है कि सभी टैंकरों में जीपीएस सिस्टम अनिवार्य किया गया है जिससे उनकी रियल टाइम लोकेशन की निगरानी की जा सकेगी। निगम की कहना है कि जिन भी इलाकों में पानी की किल्लत रहती है वहां इसी प्रकार पानी पहुंचाया जाएगा। दूसरी तरफ बड़े स्तर पर पानी की पाइपलाइन व मास्टर लाइन डालने का काम चल रहा है जब तक वह काम पूरा नहीं हो जाता तब तक लोगों के घरों तक निगम इस तकनीक से पानी पहुंचाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर फेरे की होगी निगरानी, गड़बड़ी पर सख्ती

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार यह पहली बार है जब जलापूर्ति के लिए टैंकर संचालन को पूरी तरह डिजिटल मॉनिटरिंग से जोड़ा गया है। मुख्यालय स्तर पर टैंकरों की आवाजाही पर नजर रखी जाएगी। यदि कोई टैंकर तय रूट से हटता है या निर्धारित स्थान पर नहीं पहुंचता तो उस फेरे का भुगतान रोक दिया जाएगा। इससे पानी की हेराफेरी और अनियमितताओं पर अंकुश लगेगा।



लोगों की समस्या के लिए निगम हर स्तर पर काम कर रहा है। लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। - धीरेंद्र खड़गटा, निगम आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed