सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Worshiped Maa Kali and wished happiness and prosperity

Faridabad News: मां काली की पूजा कर सुख-समृद्धि की कामना की

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 26 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Worshiped Maa Kali and wished happiness and prosperity
विज्ञापन
शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। स्मार्ट सिटी में चैत्र नवरात्र के सातवें दिन बुधवार को मां कालरात्रि की पूजा कर सुख समृद्धि की कामना की गई। शहर के प्रमुख मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। मंदिरों के अलावा ग्रेटर फरीदाबाद की विभिन्न सोसाइटियों में भी धार्मिक आयोजन किए गए। इसके अलावा बृहस्पतिवार को अष्टमी पूजन की रात विभिन्न मंदिरों और सोसाइटियों में माता के जागरण का आयोजन किया जाएगा।


तिकोना पार्क स्थित श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में नवरात्र के सातवें दिन मां दुर्गा के सप्तम अवतार मां कालरात्रि की भव्य पूजा अर्चना की गई। प्रधान जगदीश भाटिया ने प्रातः कालीन आरती का शुभारंभ करवाया। इसके अलावा सूरजकुंड मार्ग स्थित श्री सिद्धदाता आश्रम में चल रहे आदिशक्ति मां दुर्गा के विशेष अनुष्ठान में पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज और कल होगा कंजक पूजन

शहर की प्रमुख सोसाइटियों में भी अष्टमी की रात विशेष चौकियों का आयोजन किया जाता है। वहीं कुछ सोसाइटी में नवमी के दिन होगा। एनआईटी 1 बी ब्लॉक में स्थित सिद्ध पीठ श्री हनुमान मंदिर के पूर्व प्रधान भरत अरोड़ा ने बताया कि उनके मंदिर में बृहस्पतिवार को अष्टमी के दिन भंडारे का आयोजन किया जाएगा। अष्टमी के दिन पहले पूजा अर्चना करने के बाद कंजकों को पूजा जाता है। उसके बाद भंडारा शुरू किया जाता है। इसके साथ ही शहर में शुक्रवार को नवमी के अवसर पर 20 से अधिक स्थानों पर भंडारे आयोजित किए जाएंगे।

सेक्टर-2 में की गई मां काली की पूजा

फरीदाबाद। सेक्टर-2 में नवरात्र के अवसर पर मां कालरात्रि की पूजा पूरे श्रद्धा भाव के साथ की गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर मां के दरबार में मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। आरडब्ल्यूए प्रधान योगेंद्र शर्मा बताया कि पूजा कार्यक्रम में भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed