{"_id":"6a8493ab8dcbe622ab06058f","slug":"youth-working-at-a-dairy-dies-under-suspicious-circumstances-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-77745-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: डेयरी पर काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: डेयरी पर काम करने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेयरी में रखे तख्त पर सो रहा था युवक, अचानक गिरकर हुआ था बेहोश
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। सेक्टर-31 थाना क्षेत्र के एत्मादपुर गांव में दूध की डेयरी पर काम करने वाले मृत्युंजय (22) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक डेयरी में रखे तख्त पर सो रहा था। इसी दौरान वह नीचे गिर गया और बेहोश हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के कन्नौज निवासी मृत्युंजय के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, मृत्युंजय पिछले कई वर्षों से फरीदाबाद में एक दूध की डेयरी पर काम कर रहा था। वह डेयरी में दूध निकालने के साथ साफ-सफाई और अन्य काम करता था। उसके साथ उसके गांव का ही लक्ष्मण यादव भी डेयरी पर काम करता है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को मृत्युंजय डेयरी परिसर में रखे तख्त पर सो रहा था। इसी दौरान वह अचानक तख्त से नीचे गिर गया। वहां मौजूद लोगों ने उसे संभाला और बेहोशी की हालत में उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
शरीर पर मिले चोट के निशान
मृतक के चाचा प्रेम सिंह ने बताया कि डेयरी पर उनके गांव का लक्ष्मण यादव भी काम करता है। उसी के बुलाने पर मृत्युंजय करीब 25 दिन पहले गांव से फरीदाबाद आया था। वह एत्मादपुर में बृजेश की डेयरी पर काम कर रहा था। परिजनों का कहना है कि केवल तख्त से गिरने से मौत नहीं हो सकती है। उनका आरोप है कि मृत्युंजय के शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। परिजनों ने पूरे मामले की जांच की मांग की है। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-31 थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।