सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Father killed 10-Month-Old Infant in delhi Body Recovered from Septic Tank

पिता बना हैवान: मार डाली 10 माह की मासूम, सेप्टिक टैंक से बरामद हुई लाश; इस बात से नाराज था 'शैतान'

संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 24 May 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
सार

पिता ने पूछताछ में अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया जा रहा है कि वह दूसरी बेटी होने से नाराज था और इसी कारण उसने बच्ची की हत्या कर दी। 

Father killed 10-Month-Old Infant in delhi Body Recovered from Septic Tank
सेप्टिक टैंक में फेंकी 10 माह की बच्ची - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली के भलस्वा डेयरी इलाके में इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दूसरी बेटी के जन्म से नाराज एक पिता ने अपनी 10 माह की मासूम बच्ची की कथित तौर पर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को बचाने और पुलिस को गुमराह करने के लिए बच्ची के अपहरण की झूठी कहानी रची और थाने में शिकायत दर्ज कराई। हालांकि सीसीटीवी फुटेज ने उसके झूठ का पर्दाफाश कर दिया।

Trending Videos

जानकारी के अनुसार, बच्ची अपने माता-पिता और पांच वर्षीय बड़ी बहन के साथ भलस्वा डेयरी इलाके में रहती थी। रविवार सुबह बच्ची के पिता दीपक ने पुलिस को सूचना दी कि उनकी बेटी घर से गायब हो गई है। उसने शिकायत में बताया कि सुबह करीब पांच बजे वह दूध लेने घर से बाहर गया था, जबकि उसकी पत्नी बीमार बड़ी बेटी को सुला रही थी। इसी दौरान पत्नी की आंख लग गई। छोटी बेटी घर में बोतल से दूध पी रही थी। कुछ समय बाद जब वह घर लौटा तो बच्ची गायब थी। तलाश के दौरान बच्ची की दूध की बोतल गली में पड़ी मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त हरेश्वर वी स्वामी ने बताया कि शिकायत मिलने पर भलस्वा डेयरी थाना पुलिस ने अपहरण की एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की कई टीमें जांच में जुट गईं। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

विज्ञापन

इलाके के सेप्टिक टैंक से बच्ची का शव बरामद
जांच के दौरान एक महत्वपूर्ण फुटेज हाथ लगी, जिसमें बच्ची का पिता उसे अपने साथ ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को दीपक पर शक हुआ और उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सूत्रों के अनुसार पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। बताया जा रहा है कि वह दूसरी बेटी होने से नाराज था और इसी कारण उसने बच्ची की हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है और उसकी निशानदेही पर रात में बच्ची का शव इलाके के एक सेप्टिक टैंक से बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed