सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Technical training center in Nuh is making youth self-reliant

Delhi NCR News: नूंह में युवाओं को आत्मनिर्भर बना रहा तकनीकी प्रशिक्षण केंद्र

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नूंह। युवाओं को तकनीकी शिक्षा से जोड़कर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में नूंह स्थित हिन्दू वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में एयर कंडीशनर, वाशिंग मशीन एवं आरओ रिपेयरिंग प्रशिक्षण केंद्र सफलतापूर्वक संचालित किया जा रहा है। यह केंद्र पिछले डेढ़ वर्ष से भावराव देवरस सेवा न्यास एवं विद्या भारती के सहयोग से चल रहा है और क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

प्रशिक्षण केंद्र में एयर कंडीशनर, वाशिंग मशीन तथा आरओ रिपेयरिंग से संबंधित व्यावहारिक और तकनीकी जानकारी दी जाती है, जिससे युवा कम समय में हुनर सीखकर रोजगार प्राप्त कर सकें। केंद्र संचालक धर्मेंद्र के अनुसार अब तक यहां पांच बैच सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुके हैं और करीब 80 विद्यार्थी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। प्रशिक्षण प्राप्त कई युवा आज तकनीकी कार्य कर आत्मनिर्भर बन चुके हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करने में योगदान दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह कोर्स दो माह की अवधि का होता है, जिसमें विद्यार्थियों को मशीनों की मरम्मत, रखरखाव तथा तकनीकी समस्याओं के समाधान का प्रशिक्षण दिया जाता है। विशेष बात यह है कि यह प्रशिक्षण केंद्र समर्थ भारत द्वारा प्रमाणित है, जिससे विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र के साथ रोजगार के बेहतर अवसर भी मिलते हैं। संस्था पदाधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से सक्षम बनाकर उन्हें स्वरोजगार की ओर प्रेरित करना है। पिछले दो वर्षों से अग्रवाल पैकर्स एंड मूवर्स लिमिटेड, नरसिंहपुर में आयशर मोटर्स एवं भावराव देवरस सेवा न्यास के सहयोग से कर्मिशियल व्हीकल ट्रक मेकेनिक कोर्स भी चलाया जा रहा है। जल्द ही वहां एसी, फ्रिज, वाशिंग मशीन का कोर्स की शुरुआत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article