{"_id":"6a13453db54e1956830a37d3","slug":"the-village-pond-will-be-freed-from-encroachment-and-beautified-shalini-prajapati-delhi-ncr-news-c-25-1-mwt1001-112286-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव के तालाब को कब्जा मुक्त कर कराया जाएगा सौंदर्यीकरण : शालिनी प्रजापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव के तालाब को कब्जा मुक्त कर कराया जाएगा सौंदर्यीकरण : शालिनी प्रजापति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
तावड़ू। मुख्यमंत्री नायब सैनी के निर्देशानुसार अब प्रदेश के सभी तालाबों का सौंदर्यीकरण होगा। इसी कड़ी में पिछले दिनों खंड के गांव खोरी कला तालाब जो गांव की सांझी संपत्ति है उसके सौंदर्यीकरण की प्रक्रिया एक निजी संस्था द्वारा शुरू की गई है। खोरी कला सरपंच शालिनी प्रजापति ने कहा कि अरावली पहाड़ी के साथ लगते तालाब तालाब का सौंदर्यीकरण किया जाएगा। सार्वजनिक तालाब पर किसी भी तरह का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं होगा। पंचायती तालाबों पर अतिक्रमण और अवैध कब्जा अपराध की श्रेणी में आता है। सरपंच शालिनी प्रजापति ने सभी ग्राम निवासियों से अपील की है कि तालाब के सौंदर्यीकरण में ग्राम पंचायत का सहयोग करें। उनके गांव का तालाब गांव का गौरव है। खोरी कला में करीब दो एकड़ में बदहाल हालत में पड़े तालाब का सौंदर्यीकरण का काम शुरू किया गया है। जल्द ही इस तालाब का जीर्णोद्धार कर चारों तरफ पक्की मुंडेर के साथ ओपन जिम लगाई जाएगी, ताकि गांव के युवा और बच्चे शारीरिक रूप से मजबूत बने और स्वस्थ रहें। तालाब के चारों तरफ टहलने के लिए पगडंडी बनाई जाएगी। इसके साथ ही रात के समय सुरक्षा और सुंदरता का ध्यान रखते हुए पगडंडी पर लाइट टावर और चारों तरफ छायादार वफादार वृक्ष लगाकर इसे मिनी पार्क का रूप दिया जाएगा। वही वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जो पांच बड़े पेड़ काटे गए थे उसमें विभाग की तरफ से कोई मंजूरी नहीं ली गई,बिना अनुमति के पेड़ काट दिए गए।
Trending Videos