सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fire breaks out in restaurant, no one injured

Delhi NCR News: भजनपुरा के रेस्तरां में लगी आग, डेढ़ घंटे बाद बुझी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 08:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-भजनपुरा इलाके की घटना, नौ गाड़ियों ने पाया काबू
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
भजनपुरा इलाके में शुक्रवार दोपहर चार मंजिला इमारत में स्थित एक रेस्तरां में आग लग गई। आग इमारत के भूतल और पहली मंजिल पर फैल गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की नौ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। दमकल विभाग के अनुसार शुक्रवार दोपहर करीब एक बजकर एक मिनट पर भजनपुरा स्थित चार मंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आसपास के दमकल केंद्रों से नौ गाड़ियां मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने पाया कि आग इमारत के भूतल पर स्थित रेस्तरां में लगी थी और वह पहली मंजिल पर पहुंच गई। इमारत के भूतल पर रेस्तरां की रसोई संचालित की जा रही थी, जबकि पहली मंजिल पर ग्राहकों के बैठने की व्यवस्था थी। दूसरी मंजिल पर परिवार वाले रहते हैं। घटना के समय रेस्तरां में कई लोग मौजूद थे, आग लगते ही कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से सभी को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि रसोई में घी और अन्य खाने-पीने का सामान रखे होने की वजह से आग तेजी से फैली और इसकी लपटें पहली मंजिल तक पहुंच गई। दमकलकर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया और डेढ़ घंटे में आग पर काबू पा लिया।दमकल अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed