{"_id":"6a2b7ace5f65643b7504a6e7","slug":"firefighters-rescued-an-elderly-couple-trapped-amidst-a-fire-in-noida-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida Fire: आग की लपटों से घिरे फ्लैट, नोएडा में चौथी मंजिल पर फंसे बुजुर्ग दंपति, दमकलकर्मियों ने ऐसे बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida Fire: आग की लपटों से घिरे फ्लैट, नोएडा में चौथी मंजिल पर फंसे बुजुर्ग दंपति, दमकलकर्मियों ने ऐसे बचाया
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 12 Jun 2026 08:50 AM IST
विज्ञापन
नोएडा में आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नोएडा के थाना सेक्टर-49 क्षेत्र में स्थित ओवरसीज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर आग लगने की एक भयावह घटना सामने आई। आग की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फायर सर्विस की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं। प्रारंभिक जांच में पता चला कि फ्लैट के अंदर तीन लोग फंसे हुए थे, जिनमें एक 86 वर्षीय पुरुष और उनकी 83 वर्षीय पत्नी शामिल थे।
दमकल विभाग के मुताबिक, 11 जून को थाना सेक्टर-49 क्षेत्रांतर्गत ओवरसीज अपार्टमेंट की चौथी मंजिल पर आग लगने तथा तीन व्यक्तियों के फंसे होने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर स्थानीय पुलिस एवं फायर सर्विस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। जांच करने पर पाया गया कि एक पुरुष उम्र लगभग 86 वर्ष व उनकी पत्नी उम्र लगभग 83 वर्ष फ्लैट के अंदर फंसे हुए थे। जोकि अधिक उम्र होने के कारण चलने-फिरने में असहज थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
उनका फ्लैट अंदर से बंद था और फ्लैट के अंदर धुआ भरा हुआ था। फायर सर्विस एवं स्थानीय पुलिस टीम द्वारा हाइड्रोलिक मशीन तथा अन्य आवश्यक उपकरणों की सहायता से फ्लैट का दरवाजा काटकर अंदर प्रवेश कर टीम द्वारा दोनों बुजुर्गों को सकुशल बाहर निकाला गया। इसके बाद पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य एवं स्वस्थ है। आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया गया है।