सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   allegation of marpeet

Noida News: आलू विक्रेता और उसके साथी से मारपीट

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Jun 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
allegation of marpeet
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। चिपियाना स्थित रविवार बाजार में आलू बेच रहे एक युवक और उसके साथी के साथ मारपीट कर दी गई। हरौला सेक्टर-5 निवासी रमन कुमार का कहना है कि वह 7 जून को चिपियाना रविवार बाजार में आलू बेच रहे थे। इसी दौरान सुमेश नामक युवक अपने कुछ साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि सुमेश ने रमन से कहा कि उसने उनके एक साथी के साथ गाली-गलौज की है। इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर सुमेश और उसके साथियों ने डंडों से हमला कर दिया और उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोस्त सचिन कुमार के साथ भी मारपीट की। कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed