सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Ecotech-3 police station team took major action by arresting four accused individuals

ग्रेटर नोएडा में चार शातिर पकड़े: दो अवैध पिस्टल, 2 तमंचे और नौ कारतूस जब्त, बिना नंबर प्लेट की कार भी सीज

माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 12 Jun 2026 04:05 PM IST
विज्ञापन
सार

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया। उनके पास से 2 पिस्टल, 2 तमंचे, 9 कारतूस और बिना नंबर प्लेट वाली फॉर्च्यूनर बरामद हुई। एक हिस्ट्रीशीटर समेत सभी का आपराधिक रिकॉर्ड।

Ecotech-3 police station team took major action by arresting four accused individuals
ग्रेटर नोएडा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

इकोटेक-3 कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो अवैध पिस्टल, दो तमंचे, नौ कारतूस और एक बिना नंबर प्लेट की फॉर्च्यूनर कार बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों में एक हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से 10 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी वारदात में किया गया था या नहीं। साथ ही आरोपियों के अन्य साथियों और उनके आपराधिक संपर्कों की भी जांच की जा रही है। आरोपियों ने कहां से हथियार खरीदा है। इसकी जांच की जा रही है।



ग्रेटर नोएडा पुलिस ने चार संदिग्धों को पकड़ा
एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने सादुल्लापुर सर्विस रोड स्थित खेड़ी गोल चक्कर के पास घेराबंदी कर चार संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राहुल यादव निवासी होशियारपुर, यश नागर निवासी सादुल्लापुर, अभिषेक उर्फ अन्नू निवासी मिल्क लच्छी ओर जोगेंद्र उर्फ हैप्पी निवासी जलालपुर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तलाशी में मिली पिस्टल और कारतूस
पूछताछ और तलाशी के दौरान पुलिस ने राहुल यादव के कब्जे से एक अवैध पिस्टल और तीन कारतूस बरामद किए। वहीं यश नागर के पास से एक अवैध पिस्टल और दो  कारतूस मिले। इसके अलावा अभिषेक उर्फ अन्नू के कब्जे से एक तमंचा और दो कारतूस जबकि जोगेंद्र उर्फ हैप्पी के पास से एक तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए। आरोपियों के पास से एक बिना नंबर प्लेट की फॉर्च्यूनर कार भी जब्त की गई है। 
विज्ञापन


गैंगस्टर एक्ट के तहत कई धाराओं में केस
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी यश नागर थाना इकोटेक-3 क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर बदमाश है। उसके खिलाफ विभिन्न थानों में हत्या के प्रयास, मारपीट, बलवा, शस्त्र अधिनियम और गैंगस्टर एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार यश नागर के खिलाफ बिसरख, इकोटेक-3, सेक्टर-39 और कासना थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं अन्य गिरफ्तार आरोपियों का भी आपराधिक इतिहास सामने आया है।

पुलिस के मुताबिक अभिषेक उर्फ अन्नू के खिलाफ सेक्टर-39 और इकोटेक-3 थानों में आर्म्स एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। राहुल यादव के खिलाफ भी बिसरख और सेक्टर-49 थानों में मारपीट, बलवा, अपहरण और आर्म्स एक्ट से संबंधित मामले दर्ज हैं। जोगेंद्र उर्फ हैप्पी का नाम भी पूर्व में दर्ज आपराधिक मामलों में सामने आ चुका है।

मुखबिर की सूचना पर दबोचा
गिरफ्तारी के बाद  पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपियों से बरामद हथियारों के स्रोत और इनके आपराधिक नेटवर्क के बारे में भी जांच की जा रही है। जिले में अवैध हथियार रखने और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखबिर की सटीक सूचना के आधार पर यह सफलता मिली है। पुलिस अब यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद हथियारों का इस्तेमाल किसी वारदात में किया गया था या नहीं। साथ ही आरोपियों के अन्य साथियों और उनके आपराधिक संपर्कों की भी जांच की जा रही है। आरोपियों ने कहां से हथियार खरीदा है। इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed