{"_id":"69b4263feb002beb680948d1","slug":"first-year-iit-delhi-student-commits-suicide-by-hanging-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आईआईटी दिल्ली में प्रथम वर्ष के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पंखे से फांसी लगाकर की खुदकुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आईआईटी दिल्ली में प्रथम वर्ष के छात्र ने उठाया खौफनाक कदम, कमरे में पंखे से फांसी लगाकर की खुदकुशी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Fri, 13 Mar 2026 08:29 PM IST
विज्ञापन
सार
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि छात्र हर्षित स्वामी आईआईटी दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और सिविल इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष में था। वह न्यू विंध्याचल अपार्टमेंट रहता था।
IIT Delhi
- फोटो : ANI
विज्ञापन
विस्तार
दिल्ली की आईआईटी परिसर में गुरुवार को प्रथम वर्ष के छात्र हर्षित स्वामी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सहयोगी छात्रों ने आईआईटी के सुरक्षा इंचार्ज को घटना की सूचना दी। दक्षिण-पश्चिमी जिले की किशनगढ़ थाना पुलिस ने छात्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 108 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Trending Videos
दक्षिण-पश्चिमी जिला पुलिस उपायुक्त अमित गोयल ने बताया कि छात्र हर्षित स्वामी आईआईटी दिल्ली से बीटेक की पढ़ाई कर रहा था और सिविल इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष में था। वह न्यू विंध्याचल अपार्टमेंट रहता था। उन्होंने बताया कि गुरुवार को सुबह करीब 8.35 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि आईआईटी दिल्ली कैंपस में एक छात्र ने फांसी लगा ली है। किशनगढ़ थानाध्यक्ष अजय यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे के अंदर प्रथम वर्ष का छात्र छत के पंखे से दुपट्टे के सहारे लटका मिला। मौके पर पहुंचे आईआईटी दिल्ली अस्पताल के डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस को शुरूआती जांच में पता लगा है कि छात्र अपनी मां के साथ उक्त अपार्टमेंट में रह रहा था। उसकी मां 10 मार्च को अपने पैतृक घर चली गई थीं। पुलिस के मुताबिक मां की अपने बेटे से आखिरी बार 11 मार्च की रात करीब 11 बजे फोन पर बात हुई थी। बृहस्पतिवार सुबह जब छात्र फोन नहीं उठा रहा था, तब अपार्टमेंट में रहने वाले एक अन्य व्यक्ति ने शक होने पर सुरक्षा कर्मियों की मदद से कमरे का दरवाजा खुलवाया। क्राइम टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को मौके पर बुलाया गया। टीमों ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया है।
कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि छात्र के कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतक के पिता का बयान भी दर्ज किया है। उन्होंने अपने बयान में किसी प्रकार की साजिश या संदेह से इनकार किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। आईआईटी दिल्ली के सुरक्षा अधिकारी ने की लिखित शिकायत दी। किशनगढ़ थाना पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाए
आईआईटी, दिल्ली का बयान
आईआईटी, दिल्ली ने इस घटना को लेकर कहा है कि पहले वर्ष के एक अंडरग्रेजुएट छात्र की दुखद और असमय मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करती है। इस छात्र का शव गुरुवार सुबह न्यू विंध्याचल अपार्टमेंट स्थित उसके कमरे में मिला था। दिल्ली पुलिस इस दुखद घटना की जांच कर रही है। दुख की इस घड़ी में संस्थान शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।