सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   for Lord's grace, devotees remained immersed in worship

Delhi NCR News: बल बुधि बिद्या देहु मोहिं, हरहु कलेस बिकार...

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रद्धा-भक्ति से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
Trending Videos

मंदिर, सेक्टर-सोसाइटियों व अन्य जगहों पर भंडारे का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी

नोएडा/ग्रेनो/यमुनासिटी। हनुमान जन्मोत्सव शहर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। इसके लिए मंदिरों व आसपास के क्षेत्रों की सजावट की गई थी। सुबह से देर रात तक चले मंदिरों व अन्य जगहों पर हुए भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ और भंडारों ने शहर को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर सेक्टर-20 स्थित हनुमान मंदिर में 101 किलो घी के लड्डुओं का भोग लगाया गया और भंडारे की व्यवस्था की गई। सेक्टर-21ए स्थित जिम, सेक्टर-53 के कंचनजंगा अपार्टमेंट, सेक्टर-105 के श्री कल्याण सुंदरम शिव मंदिर, सेक्टर-29 के मार्केट में भी पाठ और भंडारे का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-पी-3 और गौड़ सिटी में इस अवसर पर भंडारे का आयोजन हुआ। इसके अलावा ग्रेनो वेस्ट स्थित चेरी काउंटी सोसाइटी में भी हनुमान जयंती को उत्साहपूर्वक मनाया गया।

जन्मोत्सव पर निकाली शोभायात्रा

रबूपुरा कस्बे में सुंदरकांड के बाद हनुमान सेवा मंडल के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। जेवर के झाझर रोड स्थित बालाजी मंदिर और दुर्गे मंदिर में सुबह से ही भक्त हनुमान जी की पूजा में लीन रहे। बालाजी मंदिर में छप्पन भोग का प्रसाद लगाया गया। वहीं, दनकौर और बिलासपुर के मंदिरों में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की।
इसके अलावा रबूपुरा के फलेदा मार्ग पर स्थित हनुमान मंदिर, पक्का तालाब स्थित हनुमान मंदिर, सीताराम मंदिर, गंगा मंदिर, जौनमाना चामुंडा मंदिर, देवी मंदिर समेत अन्य मंदिरों में सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। गौड़ यमुना सिटी सोसाइटी में में भी सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ और प्रसाद वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed