फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Former Laxmi Nagar MLA Nitin Tyagi acquitted in a 2019 case

Delhi NCR News: पूर्व लक्ष्मी नगर विधायक नितिन त्यागी को 2019 के मामले में बरी किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। राउज एवेन्यू कोर्ट ने पूर्व लक्ष्मी नगर विधायक नितिन त्यागी को वर्ष 2019 के एक मामले में बरी कर दिया है। इस मामले में उन पर यमुना फ्लडप्लेन की बहाली और पुनरुद्धार कार्य कर रहे दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) के ठेका मजदूरों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा मित्तल ने फैसला सुनाते हुए कहा कि अभियोजन पक्ष आरोपों को उचित संदेह से परे साबित करने में विफल रहा। साथ ही अदालत ने बचाव पक्ष के वकील की उस कार्रवाई की निंदा की जिसमें उन्होंने एक महत्वपूर्ण गवाह को अदालत के बाहर बुलाया था। मजिस्ट्रेट ने कहा कि बचाव पक्ष की यह हरकत इस अदालत की अंतरात्मा को झकझोर देने वाली है। मामला लक्ष्मी नगर पुलिस स्टेशन में दर्ज 2019 के एक प्राथमिकी पर आधारित है। आरोप था कि 29 नवंबर 2019 को तत्कालीन विधायक नितिन त्यागी अपने सहयोगियों के साथ यमुना फ्लडप्लेन पर चल रहे पुनरुद्धार कार्य स्थल पर पहुंचे। वहां उन्होंने मजदूरों के साथ मारपीट की, सरकारी साइट प्लान फाड़ दिए और अधिकारियों को धमकाते हुए फ्लडप्लेन से अतिक्रमण हटाने का काम रोकने की कोशिश की। अदालत ने पूरे मामले की सुनवाई के बाद नितिन त्यागी को सभी आरोपों से मुक्त कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed